मदन मोहन गर्ग
गंगापुर सिटी, स्मार्ट हलचल। जिला क्रिकेट संघ सवाई माधोपुर के प्रतिभाशाली विकेटकीपर बल्लेबाज मो. शोयब का राजस्थान अंडर-23 क्रिकेट कैंप में चयन हुआ है। विभिन्न प्रतियोगिताओं में लगातार शानदार प्रदर्शन और अंडर-23 टी-20 चैलेंजर प्रतियोगिता में बेहतरीन बल्लेबाजी एवं विकेटकीपिंग के दम पर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।मो. शोयब ने प्रतियोगिता के दौरान नाबाद 69 रन की शानदार पारी खेलकर अपनी बल्लेबाजी प्रतिभा का परिचय दिया। इसके साथ ही विकेटकीपर के रूप में भी उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा। उनके निरंतर बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए राजस्थान अंडर-23 कैंप के लिए उनका चयन किया गया है। उनके चयन पर जिला क्रिकेट संघ में खुशी की लहर है। संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रजनीकांत जैन, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोज बंसल एवं शरद माथुर, संयुक्त सचिव सूर्यप्रकाश शर्मा और जितेंद्र उपाध्याय सहित वरिष्ठ खिलाड़ियों एवं क्रिकेट प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।इस अवसर पर नरेंद्र गोगा, अमिताभ सिंह राठौड़, मो. अनीश, सुरेंद्र चौधरी, रवि गुर्जर, रूपा चाचा, राजेंद्र महावर, केशव पीटीआई, अरुण चौधरी, लोकेश मीना, मलूका जैन, विजय पाठक, सफी पीटीआई, मुजम्मिल पीटीआई एवं वीरेंद्र गुर्जर सहित अन्य लोगों ने शोयब के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।