आकोला (रमेशचंद्र डाड)
कोठाज-स्मार्ट हलचल|पारोली सड़क मार्ग पर कोठाज और धनवाड़ा चौराहे के बीच हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सड़क पर स्कूटर और बाइक की टक्कर में कांटी निवासी ब्राह्मा नाथ योगी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायल युवक को तत्काल चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
युवक की असामयिक मौत से परिवार में मातम छा गया, वहीं कांटी सहित आसपास के गांवों में शोक का माहौल है। इस दुखद घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की आवश्यकता को उजागर किया है।