राष्ट्रीय महासचिव राकेश मीणा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, जनजातीय एकता, शिक्षा और सामाजिक विकास पर हुई चर्चा
ईटानगर। स्मार्ट हलचल|अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में दैनिक भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार एवं राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच (NAEM) के राष्ट्रीय महासचिव राकेश मीणा तथा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एनसी मीणा का राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच की अरुणाचल प्रदेश टीम की ओर से आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।इस दौरान राकेश मीणा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अरुणाचल प्रदेश के गृह मंत्री मामा नटुंग से उनके निवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात में जनजातीय समाज की एकता, सामाजिक विकास, शिक्षा, युवाओं की भागीदारी और संवैधानिक अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच की ओर से देशभर में आदिवासी समाज को एक मंच पर जोड़ने, शिक्षा को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने अतिथियों का सम्मान किया। राकेश मीणा ने गृह मंत्री मामा नटुंग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अरुणाचल प्रदेश की टीम और सभी कार्यकर्ताओं का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान के लिए धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों के जनजातीय समाज के बीच आपसी संवाद, एकता और सहयोग को मजबूत करना संगठन की प्राथमिकता है।