जयपुर। स्मार्ट हलचल|ग्लोबल खटीक ऑफिसर्स एंड प्रोफेशनल्स ग्रुप के तत्वावधान में 15 नवंबर को मानसरोवर स्थित गुलाबगढ़ रिजॉर्ट में प्रथम अंतरराष्ट्रीय मेडिकल प्रोफेशनल्स कम्युनिटी कनेक्ट मीट-2026 का आयोजन किया गया। सम्मेलन में देश-विदेश से चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों, चिकित्सकों, विशेषज्ञों एवं समाजसेवियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में समाज के जरूरतमंद लोगों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने, मेडिकल शिक्षा एवं करियर मार्गदर्शन, युवाओं को प्रोत्साहित करने तथा चिकित्सा पेशेवरों का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क विकसित करने पर चर्चा हुई। साथ ही समाज के विभिन्न संगठनों को एक मंच पर जोड़कर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और कौशल विकास के क्षेत्र में सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया गया।
सम्मेलन में आईएएस अजय असवाल, डॉ. प्रवीण असवाल, डॉ. सत्येंद्र बसवाल, डॉ. मुकेश असवाल सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं चिकित्सा विशेषज्ञ उपस्थित रहे। मुख्य सूत्रधार रमेश सांभरिया ने ‘Grow Together – Pay Back to Society’ की भावना के साथ समाज को अपनी विशेषज्ञता और अनुभव का लाभ देने का आह्वान किया। आयोजनकर्ता मोहन लाल सांभरिया, राधेश्याम दायमा, सुमित तंवर एवं ललित सोयल सहित टीम ग्लोबल का सम्पूर्ण एवं विशेष योगदान रहा। टीम के आई टी एक्सपर्ट और मीडिया प्रभारी सुमित तंवर ने कार्यक्रम की जानकारी साझा की।