मासी बांध की नहरों में बहने लगी पानी की धारा, पीपलू उपखंड के किसानों के खिले चेहरे!

पूजा-अर्चना के साथ नहरों में छोड़ा गया सिंचाई का पानी, 29 गांवों को मिलेगा लाभ।

नरेश कुरेडा

पीपलू।स्मार्ट हलचल|उपखंड क्षेत्र के कई गांवों के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। मासी बांध की नहरों में सिंचाई के लिए पानी छोड़े जाने से किसानों में खुशी की लहर है। पूजा-अर्चना के बाद नहरों में पानी प्रवाहित किया गया। नहर में पानी पहुंचते ही किसानों ने देवनारायण भगवान के जयकारे लगाकर खुशी जाहिर की।इससे 29 गांवों को लाभ मिलेगा तथा करीब 6,985 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित हो सकेगी। बांध का वर्तमान जलस्तर 9 फीट 4 इंच बताया गया है।नहरों में पानी पहुंचने से पीपलू उपखंड क्षेत्र के किसानों को रबी की फसल की सिंचाई में राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से सिंचाई के पानी का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह खुशी का अवसर है।