गंगापुर में 575 पौधे लगाने पर प्रीति रांका को मिला ग्रीन स्टार अवार्ड

(राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दिया अवार्ड)

गंगापुर

(दिनेश लक्षकार)

स्मार्ट हलचल|लाडनूं में आयोजित 77वे राष्ट्रीय अणुव्रत अधिवेशन में राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अणुव्रत भवन परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी (अणुविभा) की ओर से संचालित पर्यावरण संरक्षण अभियान ‘मेरा पौधा, अणुव्रत के साथ’ के तहत 575 पौधे लगाकर उनकी देखभाल एवं संरक्षण में योगदान देने पर गंगापुर अणुव्रत मंच की संयोजिका प्रीति रांका को ‘ग्रीन स्टार अवार्ड’ एवं विशेष बैज प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने पौधारोपण के महत्व को रेखांकित करते हुए प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।अभियान की विशेषता इसका डिजिटल डेटा प्रबंधन है। इसके अंतर्गत लगाए गए प्रत्येक पौधे की जीपीएस लोकेशन, पौधे की प्रजाति एवं पौधारोपण स्थल का रिकॉर्ड डिजिटल माध्यम से अणुविभा के पास सुरक्षित रखा जाता है। इससे पौधों की स्थिति एवं उनके विकास की नियमित निगरानी संभव हो पाती है।यह अभियान राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह दुग्गड़, महामंत्री मनोज सिंघवी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद कोठारी, राष्ट्रीय संयोजिका डॉ. नीलम जैन, राज्य प्रभारी अभिषेक कोठारी एवं भूपेंद्र बागरेचा के मार्गदर्शन एवं समन्वय में संचालित किया जा रहा है।सम्मान प्राप्त होने पर प्रीति रांका ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने भविष्य में भी पौधारोपण एवं पौधों के संरक्षण से जुड़े कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।