मोतीकुआ पंचायत में पेयजल समस्या पर युवा नेता इंजीनियर रवि मीणा एवं सरपंच मीना कुमारी ने लिया एक्शन ने लिया एक्शन!

PHED विभाग के Aen शिवानी ने तत्कालीन प्रभाव से किया ग्रामीणों की समस्या का समाधान

सुल्तानपुर : स्मार्ट हलचल|देहात जिलाध्यक्ष श्री भानु प्रताप सिंह एवं ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती गीता मेघवाल के निर्देशानुसार कांग्रेस युवा नेता इंजीनियर रवि मीणा बल्लभपुरा ने मौके पर जाकर ग्रामीणों की समस्या सुनी। मोतीकुआँ पंचायत निवासी सुरेश ने बताया कि मोटर खराब होने से कई दिनों से पानी की समस्या बनी हुई थी। इस पर युवा नेता इंजीनियर रवि मीणा ने मौके से ही PHED विभाग की AEN मैडम श्रीमती शिवानी एवं मोतिकुआ पंचायत सरपंच मीना कुमारी एवं सरपंच प्रतिनिधि कांग्रेस नेता पुरुषोत्तम जी लश्करी जी से बात की एवं अधिकारियों को पूरी समस्या से अवगत करवाया। AEN मैडम शिवानी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ठेकेदार को निर्देश दिए और मोटर को सही करवाने के लिए टीम मौके पर भेजी। ग्रामीणों ने जिलाध्यक्ष,भानु प्रताप सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, गीता मेघवाल सरपंच मीना कुमारी सरपंच प्रतिनिधि पुरुषोत्तम लशकरी एवं युवा नेता इंजीनियर रवि मीणा का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर ब्रजमोहन टाटावत एवं रामप्रसाद लशकरी सुरेश एवं ग्रामीण मौजूद रहे !