10 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा डोडा-चूरा तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बाइक जब्त

नारायण गुर्जर की गिरफ्तारी के बाद खुला था भगचंद का नाम, ठिकाने बदलकर रह रहा था आरोपीय मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबोचा

शाहपुरा -मूलचन्द पेसवानी
स्मार्ट हलचल|एनडीपीएस एक्ट के मामले में करीब 10 महीने से फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को फूलियाकलां थाना पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था। आखिरकार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने प्रकरण में घटना के दौरान प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
पुलिस के अनुसार फूलियाकलां थाना क्षेत्र के प्रकरण संख्या 35ध्2026 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8ध्15 एवं 8ध्29 के तहत वांछित आरोपी भगचंद गुर्जर (31) निवासी डेलास को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुम कायल तथा शाहपुरा वृत्ताधिकारी नानालाल सालवी के सुपरविजन में थाना प्रभारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने की।
25 किलो 180 ग्राम डोडा चूरा बरामदगी से जुड़ा था मामला
पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 12 फरवरी 2026 को उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ रामपुरा (देवरिया खेड़ा) गांव में कार्रवाई करते हुए नारायण लाल गुर्जर (34) निवासी रामपुरा के कब्जे से दो प्लास्टिक के कट्टों में भरा 25 किलो 180 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया था। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर नारायण लाल को गिरफ्तार किया था।
पूछताछ के दौरान नारायण लाल ने पुलिस को बताया कि उसने यह डोडा चूरा भगचंद गुर्जर निवासी डेलास से खरीदा था। इस जानकारी के बाद पुलिस भगचंद की तलाश में जुट गई। नारायण लाल की गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर भगचंद अपने घर से फरार हो गया और लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस की पकड़ से बचता रहा।
मुखबिर की सूचना पर गिरफ्त में आया
करीब 10 महीने तक फरारी काट रहे भगचंद को पुलिस ने 18 नवंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी को पूछताछ एवं अनुसंधान के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त की कड़ियों को लेकर आगे की जांच जारी है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी दिनेश कुमार के साथ हेड कांस्टेबल रामरतन, कांस्टेबल सुरेश एवं मनीष शामिल रहे। पुलिस अब प्रकरण से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।