पंचायत राज चुनाव की मतगणना तिथि में अचानक बदलाव, सरकार के फैसले पर उठे सवाल – गीता मेघवाल

कोटा / इंजीनियर रवि मीणा

कोटा :स्मार्ट हलचल|राजस्थान सरकार द्वारा पंचायत राज चुनाव की मतगणना की तिथि पहले से ही 20 नवंबर 2026 निर्धारित की गई थी। लेकिन अचानक बिना किसी पूर्व सूचना के मतगणना की तारीख बदलकर 17 दिसंबर 2026 कर दी गई।
– आखिर ऐसी क्या परिस्थिति आ गई कि मतगणना की तारीख एक महीने आगे बढ़ानी पड़ी?
– ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गीता मेघवाल ने बताया कि सरकार के इस अप्रत्याशित फैसले ने अनेक सवाल खड़े कर दिए हैं।
– आखिर जनता और चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को इस तरह असमंजस में क्यों रखा जा रहा है?
– यह फैसला सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करता है।
– इसे राजनीतिक गलियारों में सरकार की बौखलाहट के रूप में भी देखा जा रहा है।
– लोकतंत्र में चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्धता सर्वोपरि होनी चाहिए।
– सरकार को इस फैसले का स्पष्ट जवाब देना चाहिए।
– जनता सब देख रही है, लोकतंत्र में जवाबदेही से कोई बच नहीं सकता।