नीरा शर्मा, युवराज सिंह राठौड़ एवं कोमल स्वामी ने विकसित भारत युवा संसद में हासिल किए प्रथम तीन स्थान,
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
भीलवाड़ा, 19 नवंबर। स्मार्ट हलचल|युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत (माय भारत) केंद्र, भीलवाड़ा द्वारा माणिक्य लाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय, भीलवाड़ा में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (टठल्स्क्) 2027 के अंतर्गत विकसित भारत युवा संसद 2027 एवं चैलेंज ट्रैक पीपीटी राउंड का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, रचनात्मक सोच, नवाचार एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना तथा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।
विकसित भारत युवा संसद में ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ विषय पर युवाओं ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका को रेखांकित किया। वहीं, विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के च्च्ज् चैलेंज ट्रैक में ‘विनिर्माण, उद्यमिता एवं हरित विकास’ (डंदनंिबजनतपदह, म्दजतमचतमदमनतेीपच ंदक ळतममद ळतवूजी) विषय पर प्रतिभागियों ने अपने नवाचारपूर्ण विचार, विजन एवं भविष्य की कार्ययोजनाएं प्रस्तुत कीं।
विकसित भारत युवा संसद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नीरा शर्मा, द्वितीय स्थान युवराज सिंह राठौड़ एवं तृतीय स्थान कोमल स्वामी ने प्राप्त किया। तीनों प्रतिभागियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है, जहां वे भीलवाड़ा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी.एल. जागेटिया ने की। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने, सकारात्मक सोच अपनाने तथा नवाचार एवं उद्यमिता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
जिला युवा अधिकारी श्री जयेश मीना ने कहा कि माय भारत का उद्देश्य युवाओं को अपनी प्रतिभा, रचनात्मक सोच एवं नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं। युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है।
कार्यक्रम में माय भारत के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक श्री मुरारी लाल, माय भारत के महाविद्यालय प्रभारी डॉ. कमोद सिंह मीना, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी, एनसीसी एवं रोवर-रेंजर प्रभारी, महाविद्यालय के संकाय सदस्य तथा बड़ी संख्या में युवा प्रतिभागी उपस्थित रहे।