श्रद्धा वृद्धाश्रम में 100 किलो से अधिक राशन सामग्री भेंट, बुजुर्गों के प्रति संवेदनशीलता और अपनत्व का दिया संदेश
कोटा।स्मार्ट हलचल|जरूरतमंदों की सेवा और समाज के वंचित वर्गों के प्रति संवेदनशीलता ही सामाजिक सरोकारों की वास्तविक पहचान है। अध्यक्ष दीप्ती राजावत ने बताया कि इसी भावना को आत्मसात करते हुए रोटरी क्लब पद्मिनी कोटा की ओर से 12 वर्षों से संचालित मासिक अन्नपूर्णा प्रोजेक्ट के तहत श्रद्धा वृद्धाश्रम, श्री करणी नगर विकास समिति में सेवा कार्य किया गया। गुरूवार को इस दौरान वृद्धाश्रम के लिए 100 किलो से अधिक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई।
क्लब अध्यक्ष सचिव डा प्रीति शर्मा ने बताया कि अन्नपूर्णा प्रोजेक्ट के तहत वृद्धाश्रम को 50 किलो आटा, 30 किलो पोहा, 10 किलो दलिया, 5 किलो चीनी, 5 किलो दाल एवं टोस्ट सहित आवश्यक राशन सामग्री भेंट की गई। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों से निरंतर संचालित यह प्रकल्प जरूरतमंदों और बुजुर्गों की सेवा के प्रति क्लब की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इसका उद्देश्य केवल खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि समाज के बुजुर्गों तक प्रेम, अपनत्व और सम्मान की भावना पहुंचाना भी है।
उन्होंने सेवा कार्य में सहयोग देने वाली सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रोटरी क्लब पद्मिनी सामाजिक उत्तरदायित्वों के निर्वहन के लिए निरंतर प्रयासरत है। क्लब का प्रयास है कि सेवा गतिविधियों के माध्यम से जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।
12 वर्षों से निरंतर सेवा में जुटी प्रोजेक्ट डायरेक्टर
अन्नपूर्णा प्रोजेक्ट की प्रोजेक्ट डायरेक्टर रोटे. रेनू दीपचंदानी के 12 वर्षों के निरंतर समर्पण और सेवा प्रयासों की विशेष सराहना की गई। उनके मार्गदर्शन में यह प्रकल्प नियमित रूप से जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने का माध्यम बना हुआ है। इस अवसर पर शीला गौड़ एवं शुभा गुप्ता की भी उपस्थित रही।