राष्ट्रीय सृजन विभूति सम्मान 2026
भीलवाड़ा 20 नवंबर / स्मार्ट हलचल|राजस्थान के विख्यात पत्रकार, साहित्यकार स्वर्गीय भंवर सुराणा की स्मृति में आगामी 28- 29 नवंबर को उदयपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सृजन विभूति सम्मान 2026 के लिए भीलवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार, लेखक अमिताभ जोशी का चयन हुआ है जोशी को यह सम्मान उनके द्वारा साहित्य के क्षेत्र में दिए गए योगदान तथा उत्कृष्ट लेखन के लिए दिया जाएगा ।
विश्व हिंदी परिषद नई दिल्ली तथा डॉ. भंवर सुराणा स्मृति अभिनंदन समिति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाले दो दिवसीय कार्यक्रम में देश भर के 17 ख्यातनाम लेखक पत्रकार साहित्यकार एवं कर्मयोगियों को सम्मानित किया जाएगा ।
कार्यक्रम की संयोजक डॉ. शकुन्तला सरूपरिया संपादक तनिमा ने बताया कि पत्रकारिता एवं साहित्य के क्षेत्र में स्वर्गीय डॉ. भंवर सुराणा द्वारा दिए गए योगदान को प्रेरणादायी एवं प्रेरक बनाने के उद्देश्य से लायंस क्लब हिरण मगरी सेक्टर 4 उदयपुर में आयोजित होने वाले दो दिवसीय कार्यक्रम में देश भर के 17 ख्यातनाम लेखक, साहित्यकार, पत्रकार एवं कर्मयोगी कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा उन्होंने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम में 28 नवंबर को प्रातः 10:00 बजे देश की जानी-मानी 17 विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा तथा उनके द्वारा संपादित दो किताबों का लोकार्पण होगा एवं डॉ. सुराणा के व्यक्तित्व एवं उनके कृतित्व पर चर्चा होगी तथा शाम को कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन होगा तथा रात्रि को एक फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा दूसरे दिन प्रात 10:00 बजे हिंदी भाषा साहित्य एवं पत्रकारिता की वर्तमान चुनौतियों पर चर्चा एवं मंथन किया जाएगा शाम को एक विशेष रूप से लोक रंग की संध्या का आयोजन होगा जिसमें राजस्थान के पारंपरिक नृत्य एवं संगीत का प्रदर्शन किया जाएगा ।
राष्ट्रीय सृजन विभूति सम्मान 2026 से सम्मानित होने वाली विभूतियां
मुंबई से अनिल सहगल, जय नवीन बोरा, ज. फर्ज खान तथा पुणे महाराष्ट्र से महेश बजाज, जयपुर से डॉ.उरुक्रम शर्मा, गुरुग्राम से श्रीमती दीपशिखा श्रीवास्तव, अहमदाबाद से श्रीमती रेणु श्रद्धा शर्मा, जोधपुर से डॉ. तृप्ति गोस्वामी, आनंद से सुश्री राधा भोई जोगन, सुश्री रंजन राय सिंह भोई, भीलवाड़ा से अमिताभ जोशी, उदयपुर से लोकेश मेनारिया, राकेश माथुर, श्रीमती चेतना भाटी, सुशील निंबार्क, डॉ रश्मि बोहरा, श्रीमती हंसा रविंद्र को सम्मानित किया जाएगा ।