अंतरराष्ट्रीय हार्डवेयर कंपनी के देवजीमल प्लस शोरूम का शुभारंभ, बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा हैं कंपनी की ब्रांड एंबेसडर
अनिल कुमार खींची
ब्यावर।स्मार्ट हलचल|ब्यावर के व्यापारिक बाजार में अंतरराष्ट्रीय ब्रांड की दस्तक के साथ ग्राहकों को खरीदारी का नया विकल्प मिला है। देवउठनी एकादशी के शुभ अवसर पर शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय हार्डवेयर कंपनी कोरसा के नए शोरूम देवजीमल प्लस का भव्य शुभारंभ हुआ। दिल्ली से पहुंचे कंपनी के डायरेक्टर नईम अहमद एवं वसीम अहमद ने फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया।शुभारंभ से पूर्व शोरूम संचालक पंजूमल सदनानी एवं पुनीत सदनानी ने सपत्नीक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर सिंधी समाज के संत शंभू साईं ने आशीर्वचन प्रदान कर प्रतिष्ठान की उन्नति की कामना की।कंपनी के डायरेक्टर नईम अहमद एवं वसीम अहमद ने बताया कि कोरसा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान रखने वाली हार्डवेयर कंपनी है। कंपनी घरों में उपयोग आने वाले सैकड़ों प्रकार के हार्डवेयर उत्पादों का निर्माण करती है। भारत के साथ श्रीलंका, बांग्लादेश, सऊदी अरब, नेपाल, इराक सहित कई देशों में कंपनी के उत्पाद निर्यात किए जाते हैं। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा कंपनी की ब्रांड एंबेसडर हैं।
शोरूम संचालक पुनीत सदनानी ने कहा कि देवजीमल संस्था ब्यावर में विश्वास और गुणवत्ता का प्रतीक है। शोरूम पर ग्राहकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के उत्पादों के साथ बेहतर सेवा उपलब्ध करवाना प्राथमिकता रहेगी।
समारोह में ब्यावर जिला व्यापार संघ अध्यक्ष संजय घीया, भाजपा नेता जयकिशन बल्दुआ, पार्षद वर्षा तिलोकानी, जेठानंद तिलोकानी, डॉ. नरेंद्र आनंददानी, मोहित अरोड़ा, निशा टांक, ऋतु जाजू सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।