उदयपुर -नाथद्वारा,20 नवम्बर।स्मार्ट हलचल|धर्मनगरी नाथद्वारा में आगामी 5 से 11 दिसंबर 2026 तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। श्रीमद्भागवत कथा में राष्ट्रीय संत बालयोगी (ब्रह्मानंद) जी महाराज श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भागवत महात्म्य और भक्ति के आध्यात्मिक संदेश से भावविभोर करेंगे।आयोजन श्रीमाली ब्राह्मण समाज भवन, सुखाड़िया नगर, नाथद्वारा में होगा। कथा का आयोजन सविता देवी के सौजन्य से किया जा रहा है, जबकि श्रीमती विजयबाला एवं श्री प्रवीण सुथार परीक्षित के रूप में शामिल होंगे।सात दिवसीय कथा के दौरान प्रतिदिन दोपहर 12 से बजे शाम 4 बजे तक बालयोगी द्वारा श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और सदाचार का संदेश दिया जाएगा। कथा वाचन के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं एवं भक्तिमय प्रसंगों का वर्णन होगा।
आयोजकों ने धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और इस धार्मिक आयोजन का पुण्यलाभ लेने का आह्वान किया है।