शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक
शाहपुरा।स्मार्ट हलचल।पीएम श्री विद्यालय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, शाहपुरा (भीलवाड़ा) में राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद, जयपुर के निर्देशानुसार रीडिंग प्रमोशन वीक के अंतर्गत मेगा पीटीएम एवं पठन गतिविधियों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं निपुण भारत मिशन के अनुरूप विद्यार्थियों में पढ़ने की रुचि और आदत विकसित करना, धाराप्रवाह पठन व समझ के कौशल को बढ़ाना तथा विद्यालय व समुदाय में पठन संस्कृति को मजबूत करना रहा।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न पठन प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें कविता वाचन, कहानी वाचन, मुखर वाचन, पुस्तक समीक्षा आदि गतिविधियाँ शामिल रहीं। विद्यार्थियों ने रीडिंग कॉर्नर, चार्ट, टीएलएम एवं अपने रचनात्मक कार्यों का प्रदर्शन भी किया। इस मेले में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साह से भाग लिया। कक्षा 3-8 तक की छात्राओं ने भाग लिया।
मेगा पीटीएम में अभिभावक उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियाँ देखीं और विद्यालय की गतिविधियों की सराहना की। शिक्षकों ने अभिभावकों से बच्चों को घर पर भी प्रतिदिन पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वाटर बोतल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुरेन्द्र सिंह बारेठ एवं समस्त स्टाफ शकुंतला छिपी, तबस्सुम खान, माया कोली, सोनिया शर्मा, सुनिता मीणा, धन्ना लाल, उपस्थित रहे। संचालन इन्दिरा जैन ने किया।