चौमहला।स्मार्ट हलचल।राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय चौमहला में बाल मेले का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत सरपंच बगदीराम गायरी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उप सरपंच राहुल तिवारी एवं वार्ड पंच भी उपस्थित रहे।बाल मेले में छात्राओं द्वारा कुल 24 आकर्षक स्टॉल लगाई गईं, जिनमें विभिन्न प्रकार के व्यंजन एवं आकर्षक सामग्री प्रदर्शित की गई। मेले में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विभिन्न स्टॉलों पर खरीदारी कर मेले का आनंद उठाया।विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती नीलमणि शर्मा ने बताया कि बाल मेले का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता, व्यावहारिक ज्ञान एवं उद्यमशीलता की भावना विकसित करना है। इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने तथा व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। आयोजन में छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।