ओम जैन
शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल।ग्राम पंचायत गिलुंड में आज नए युग की शुरुआत हुई। नवनिर्वाचित सरपंच श्रवण कुमार शर्मा ने आज शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंचायत कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। इस दौरान पंचायत परिसर में समर्थकों और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी।
पदभार ग्रहण के दौरान सरपंच श्रवण महाराज हमेशा की तरह साधारण वेशभूषा में भगवा दुपट्टा धारण किये हुए नजर आए, माथे पर तिलक लगाकर उन्होंने दोनों हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया। इस दौरान उनके करीबी समर्थक और पंचगण भी मौजूद रहे।
पदभार ग्रहण करने के बाद सरपंच शर्मा ने कहा कि गिलुंड पंचायत का सर्वांगीण विकास ही उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। मुझे जो जिम्मेदारी ग्रामीणों ने दी है, मैं उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। पंचायत में पारदर्शिता, शिक्षा, पेयजल, सड़क और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। हर गरीब, किसान और मजदूर की आवाज पंचायत में सुनी जाएगी।”
उन्होंने आगे कहा कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका लक्ष्य है।
सतीश जागेटिया ने बताया कि इस मौके पर मौजूद समर्थकों ने कहा कि श्रवण महाराज जमीनी स्तर से जुड़े हुए व्यक्ति हैं और उनके नेतृत्व में गिलुंड पंचायत विकास के नए आयाम छुएगी। पंचायत कार्यालय के बाहर ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने भव्य आतिशबाजी कर जश्न भी मनाया।