स्विफ्ट डिजायर कार से 7.341 किलो डोडा चूरा जब्त, झालावाड़ निवासी आरोपी गिरफ्तार

DST टीम और निवाई सदर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, तस्करी में प्रयुक्त कार व मोबाइल फोन भी जब्त

शिवराज बारवाल मीना

टोंक/निवाई। स्मार्ट हलचल।नशा मुक्त टोंक अभियान के तहत जिला स्पेशल टीम (DST) टोंक और निवाई सदर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए स्विफ्ट डिजायर कार से 7 किलो 341 ग्राम डोडा चूरा जब्त किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में झालावाड़ निवासी 50 वर्षीय कालूलाल तंवर को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर आरोपी को पकड़कर कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से 7.341 किलो डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बरौनी थानाधिकारी जयमल सिंह द्वारा अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।