(सुरेश राठौर)
सलावटिया|स्मार्ट हलचल।जिला परिषद के वार्ड संख्या 44 से कैलाश मीणा के सदस्य पद पर विजयी होने पर समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल रहा। चुनाव में जीत की मन्नत पूरी होने पर विजय राम बंजारा कांटबड़ा, विक्रम बंजारा चम्पापुर, दुर्गालाल मीणा राणा जी का गुड़ा सहित कई कार्यकर्ता जोगणिया माताजी के दरबार में पैदल यात्रा कर दर्शन करने पहुंचे।पैदल यात्रा पूरी कर लौटने पर पूर्व प्रधान गोपालजी मालवीय ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देते हुए उनके उत्साह और समर्पण की सराहना की।
इस अवसर पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। सभी ने जोगणिया माताजी के प्रति आस्था प्रकट करते हुए क्षेत्र की खुशहाली एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।