काछोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पल्स पोलियो अभियान, नौनिहालों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की दवा

0 से 5 वर्ष के 2346 बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक

काछोला |स्मार्ट हलचल।कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तहत राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काछोला में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा का शुभारंभ चिकित्सा प्रभारी डॉ रितेश चौधरी, एएनएम सुमित्रा तिवाड़ी सहित बूथ सदस्यों ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने नन्हे बच्चों को “दो बूंद जिंदगी की” पिलाकर पोलियो से बचाव का संदेश दिया।स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा केंद्र पर आने वाले अभिभावकों को पोलियो की बीमारी,टीकाकरण के महत्व और बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों को लेकर पहुंचे।

चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ रितेश चौधरी ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान का उद्देश्य देश को पोलियो मुक्त बनाए रखना है। इसके लिए प्रत्येक 0 से 5 वर्ष तक के पात्र बच्चे को पोलियो की दवा पिलाना जरूरी है।
सुमित्रा तिवाड़ी ने बताया कि काछोला,राजगढ़, थलकला, सरथला,नाहरगढ़ के 21 पोलियो बूथ के 58 वैक्सीनेटर्स ने प्रथम दिन बूथ पर स्तर पर 2346 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई और अब दूसरे और तीसरे दिन डोर टू डोर जाकर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की दो बूंद खुराक पिलायेंगे।

अभियान का डब्ल्यूएचओ सुपरवाइजर रतन लाल रेगर बूथों का निरीक्षण किया।अभियान में काछोला सेक्टर में 58 वैक्सीनेटर्स को अभियान मे नियुक्ति दी।जिसमे तीन सुपरवाइजर राजगढ़ सुपरवाइजर सीएचओ चांदमल रेगर, काछोला महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुमित्रा तिवाड़ी, थलकलां -सरथला सुपरवाइजर सुषमा सरण और समस्त आशा सहयोगिनी,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ,एनजीओ ने 21 बूथ बनाकर टीमो के रूप में सहयोग कर पोलियो अभियान में भाग लिया।