कैथून वार्ड न 6 पार्षद आईना महक ने सफाई व्यवस्था पर उठाए सवाल, कोटा में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल: शहर में सड़कों और पुलियाओं की धुलाई, कैथून में गंदगी के अंबार

कैथून क्षेत्र की बदहाल सफाई व्यवस्था से स्थानीय लोगों में नाराजगी, नालियां जाम होने से बीमारी फैलने का खतरा

स्मार्ट हलचल।कैथून वार्ड नं 6 पार्षद आईना महक ने कैथून क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए है एक ओर कोटा नगर निगम की महापौर द्वारा शहर की सड़कों और पुलियाओं को धुलवाकर सफाई को दुरुस्त करने की तस्वीरें सामने आ रही हैं, वहीं दूसरी ओर कोटा नगर निगम क्षेत्र में शामिल कैथून कस्बे की सफाई व्यवस्था बदहाल नजर आ रही है। कैथून क्षेत्र में जगह-जगह गंदगी के अंबार लगे हुए हैं और नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं।

आईना महक ने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से सफाई व्यवस्था सुचारू नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नालियों में जमा गंदा पानी और जगह-जगह फैली गंदगी से मच्छर पनपने तथा संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब कैथून भी कोटा नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में आता है, तो यहां सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीरता क्यों नहीं दिखाई जा रही? क्या स्वच्छता अभियान केवल शहर के चुनिंदा इलाकों तक ही सीमित है? क्या कैथून के नागरिकों को साफ-सुथरा वातावरण उपलब्ध कराना नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं है?

पार्षद आईना महक ने न।बताया कि एक तरफ सड़कों और पुलियाओं की धुलाई पर ध्यान दिया जा रहा है, तो दूसरी तरफ कैथून की जमीनी हकीकत नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।
आईना महक व स्थानीय लोगों ने नगर निगम के उच्च अधिकारीयो से कैथून क्षेत्र का तत्काल निरीक्षण कर नालियों की सफाई करवाएं, कचरे का नियमित उठाव सुनिश्चित करें और जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने की मांग की।