चौमहला
स्मार्ट हलचल।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को चौमहला कस्बे में 22 बूथों पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाई गई। कस्बे के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न स्थानों पर बूथ स्थापित कर बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई।
ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार बाघेला ने बताया कि डग ब्लॉक में अभियान के तहत कुल 154 बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। रविवार को बूथों पर दवा पिलाने के बाद सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर पोलियो की खुराक से वंचित बच्चों को दवा पिलाएंगी, ताकि अभियान के तहत कोई भी बच्चा पोलियोरोधी खुराक लेने से वंचित नहीं रहे।
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं और स्वास्थ्य विभाग की टीमों का सहयोग करें