सैफई में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव की जयंती, समाधि स्थल पर उमड़ा जनसैलाब

प्रदेशभर से पहुंचे समाजवादी नेता, जनप्रतिनिधि और हजारों कार्यकर्ताओं ने नेताजी को दी श्रद्धांजलि, उनके विचारों और संघर्षों को किया याद

सांसद आदित्य यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, विधायक तेज प्रताप यादव ने बांटे एक सैकड़ा गरीबो को कंबल

सैफई (इटावा)। स्मार्ट हलचल।समाजवादी आंदोलन के पुरोधा, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं देश के पूर्व रक्षामंत्री धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव की जयंती के अवसर पर रविवार को उनकी जन्मभूमि सैफई में श्रद्धा, सम्मान और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। नेताजी की जयंती पर सैफई स्थित उनकी समाधि स्थल पर विशाल आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर अपने प्रिय नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
सुबह से ही समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि देने वालों का पहुंचना शुरू हो गया था। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ता गया, वैसे-वैसे समाधि स्थल पर लोगों की भीड़ बढ़ती गई। पूरे आयोजन में नेताजी के प्रति लोगों की गहरी आस्था, सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव दिखाई दिया। उपस्थित लोगों ने मुलायम सिंह यादव के चित्र एवं समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प व्यक्त किया।
जयंती समारोह में एमएलसी मुकुल यादव, विधायक तेज प्रताप यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, बदायूं के सांसद आदित्य यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता यादव, सर्वेश शाक्य, पूर्व मंत्री रामसेवक गंगापुरा, चंदगीराम यादव, केपी सिंह, संतोष शाक्य, प्रधान रामनरेश यादव, पप्पन सिंधी, सहदेव यादव, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बबलू शाक्य, महामंत्री वीरू भदौरिया, उमेश यादव तोरिका, शिवकुमार यादव, मानिकचंद यादव, सुशांत वर्मा, डॉ. अरविंद यादव, मुकेश गुप्ता, राजवीर ठेकेदार, अवधेश यादव खदरी,राजवीर बाबा, राधाकृष्ण यादव प्रधान, सुनील ठाकुर प्रधान, करन सिंह राठौर प्रधान, वीकेश यादव प्रधान, आनंद यादव बब्लू, रामफल बाल्मीकि प्रधान सैफई, राम नरेश यादव विधान सभा अध्यक्ष सपा जसवंतनगर, लाल जी दुवे, जे० पी यादव, दिनेश यादव बघुइया, मुकदम सिंह सरपंच, हाजी शमीम सांसद प्रतिनिधि, दीपक यादव, हरिओम बाबा, विनोद यादव नगला वरी, डॉ राम कुमार यादव करहल, कृपाराम कश्यप, प्रमोद यादव प्रधानाचार्य, राकेश यादव प्रधान, छबीले यादव, अमलेश यादव, अरविंद यादव कुइया, ब्रजकुमार यादव, सुनील यादव सभासद, और प्रदीप आढ़तिया, फैजान भाई, आशु भाई, सुमित यादव चौबेपुर, सहित अनेक प्रमुख लोग मौजूद रहे।
इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी समारोह में भाग लिया। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेताजी को याद करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव का राजनीतिक जीवन संघर्ष, सादगी, सामाजिक न्याय और जनसेवा की मिसाल रहा है। उन्होंने हमेशा गरीबों, किसानों, मजदूरों, नौजवानों और समाज के कमजोर वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाया।
मुलायम सिंह यादव का जीवन संघर्षों से भरा रहा। एक साधारण किसान परिवार से निकलकर उन्होंने प्रदेश और राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अलग पहचान स्थापित की। उन्होंने समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही उत्तर प्रदेश की राजनीति को नई दिशा दी। तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के रक्षामंत्री के रूप में उन्होंने अपनी राजनीतिक भूमिका का निर्वहन किया। उनके समर्थक उन्हें केवल एक राजनीतिक नेता के रूप में नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और पिछड़े, दलित, वंचित तथा कमजोर वर्गों की आवाज के रूप में याद करते हैं।

सैफई मुलायम सिंह यादव की जन्मभूमि और कर्मभूमि रही। इसी धरती से उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की और राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाई। सैफई के विकास और क्षेत्र को पहचान दिलाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है। यही कारण है कि उनकी जयंती पर यहां आयोजित होने वाला कार्यक्रम केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि उनके प्रति लोगों की भावनाओं और उनके साथ जुड़े लंबे सामाजिक एवं राजनीतिक रिश्तों का प्रतीक बन जाता है।
जयंती समारोह में उमड़ी भीड़ ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि मुलायम सिंह यादव की राजनीतिक विरासत और उनके प्रति लोगों का सम्मान आज भी कायम है। समाधि स्थल पर पहुंचे लोगों ने नेताजी के संघर्षों, विचारों और जनसेवा के कार्यों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सैफई में आयोजित यह विशाल जयंती समारोह समाजवादी विचारधारा से जुड़े लोगों के लिए श्रद्धा, स्मृति और संकल्प का महत्वपूर्ण अवसर बन गया।