शाहपुरा में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, नौनिहालों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की

तीन दिवसीय अभियान के तहत 5 वर्ष तक के बच्चों को घर-घर जाकर भी पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

शाहपुरा।स्मार्ट हलचल।राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान की शुरुआत रविवार को शाहपुरा के कोठार मोहल्ला स्थित पटवार भवन में की गई। सुबह 9 बजे शुरू हुए अभियान में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद खुराक पिलाई गई।राजकीय जिला चिकित्सालय के पीएमओ डॉ. अशोक जैन के निर्देश पर आयोजित अभियान के संबंध में मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज डॉ. मनीषा ने बताया कि 22 से 24 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान में अधिक से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। पहले दिन बूथ पर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी, जबकि अगले दो दिनों तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बच्चों को खुराक पिलाएंगी, ताकि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे।

अभियान के दौरान स्वास्थ्यकर्मी हीरा बानो कायमखानी, ललिता भील, रचना मीणा एवं शुभांशु लोठ ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई।

स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे अपने 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी, स्कूल या पोलियो बूथ पर ले जाकर नि:शुल्क पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं।