दिनेश लेखी
लक्ष्मी मैरिज गार्डन में वीरांगना झलकारी बाई सेवा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि
कठूमर।स्मार्ट हलचल।कस्बे के लक्ष्मी मैरिज गार्डन में वीरांगना झलकारी बाई सेवा समिति कठूमर-खेरली की ओर से वीरांगना झलकारी बाई की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में वीरांगना झलकारी बाई के अदम्य साहस, वीरता, देशभक्ति और बलिदान को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम के दौरान करन कोली ने वीरांगना झलकारी बाई के ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि झलकारी बाई ने 1857 की क्रांति में असाधारण साहस और वीरता का परिचय दिया था। उन्होंने अपने शौर्य, निडरता और त्याग से अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका जीवन देशप्रेम, स्वाभिमान और समाज के लिए समर्पण की प्रेरणा देता है। वक्ताओं ने कहा कि वीरांगना झलकारी बाई का बलिदान सदैव याद रखा जाएगा तथा उनके आदर्शों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है।
समारोह में समाज के लोगों ने वीरांगना झलकारी बाई के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान समाज में एकता, शिक्षा, जागरूकता और महापुरुषों एवं वीरांगनाओं के इतिहास को संरक्षित करने पर भी जोर दिया गया।
कार्यक्रम में करन सिंह, अखिल भारतीय कोली समाज कठूमर के ब्लॉक अध्यक्ष श्याम बिहारी, चंदा, ब्रजमोहन, गुलाब सिंह अध्यापक कठूमर, वीरांगना झलकारी बाई सेवा समिति के ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश टिटपुरी, अलवर जिला कोली समाज के कोषाध्यक्ष दुलीचंद अध्यापक सुंडियाना, कुंजीलाल, चुन्नीलाल, गोपाल खेरली सहित कठूमर एवं आसपास के गांवों के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।