आर्मी ऑफिसर बनकर देश के दुश्मनों से टकराएंगे अजय देवगन, फिर स्पाई बनकर पाकिस्तान की हालत करेंगे खराब

शाहपुरा, भीलवाड़ा (राजस्थान)-राजेन्द्र खटीक

मुंबई/-स्मार्ट हलचल।बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन हाल ही में ‘दृश्यम 3’ में नजर आए, जिसने लगभग 600 करोड़ की कमाई करके ब्लॉकबस्टर का दर्जा हासिल किया। इस फिल्म के बाद अब अजय ‘गोलमाल 5’ में नजर आएंगे, जो अगले साल की शुरुआत में ही रिलीज होगी। इसमें अजय अपनी कॉमेडी से दर्शकों को हंसाते नजर आएंगे। वहीं, इसके बाद वे दो गंभीर फिल्मों में दिखाई देंगे। पहले वे आर्मी ऑफिसर बनकर देश के दुश्मनों से टकराएंगे और फिर स्पाई बनकर पाकिस्तान की हालत खराब करेंगे।
‘गोलमाल 5’ के बाद अजय देवगन की फिल्म ‘चौहान’ रिलीज होगी। इसमें वे लंबे समय बाद एक आर्मी ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे। वे कश्मीर के पत्थरबाजों से टकराते दिखाई देंगे। यह एक देशभक्ति पर आधारित फिल्म है, जिसकी घोषणा कुछ महीने पहले हुई थी। वहीं, इसके बाद अजय देवगन एक स्पाई थ्रिलर फिल्म में नजर आ सकते हैं, जो ‘धुरंधर’ जैसी होगी।
इस स्पाई फिल्म को भूषण कुमार बनाने वाले हैं। उन्होंने इसकी कहानी अजय को सुनाई है और सिंघम को यह कहानी बहुत पसंद आई है। अजय ने स्पाई की भूमिका निभाने में दिलचस्पी दिखाई है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की कहानी ‘धुरंधर’ जैसी ही होगी। यानी अजय पाकिस्तान की हालत खराब करते दिखाई दे सकते हैं।