स्पष्ट बहुमत नहीं होने के कारण कांग्रेस व बीजेपी दोनों पार्टियां निर्दलियों के जोड़ तोड़ में लगी हुई है।
शम्भूगढ़।स्मार्ट हलचल।हाल ही में संपन्न हुए पंचायतीराज चुनाव में नवसृजित पंचायत समिति शम्भूगढ़ के परिणाम चौंकाने वाले रहे।शम्भूगढ़ पंचायत समिति में 15 सीटों पर चुनाव हुए थे ,जिसके परिणाम हाल ही में जारी हुए है इसमें कांग्रेस को 7 और भारतीय जनता पार्टी को 6 सीट पर जीत हुई दो 2 सीट पर निर्दलीय के खाते में गई है ऐसे में स्पष्ट बहुमत नहीं होने के कारण दोनों पार्टियों निर्दलीयों के सहारे जोड़-तोड़ से प्रधान बनाने में जुटी हुई है।
शम्भूगढ़ प्रधान पद एससी सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है।
इन परिणामों में कांग्रेस को 7 सीट हासिल हुई है जिसमें एससी वर्ग से कोई प्रत्याशी नहीं जीत पाया ऐसे में कांग्रेस पार्टी से प्रधान बनाने के लिए निर्दलीयों पर निर्भरता बढ़ गई है, जबकि बीजेपी ने कुल 6 सीटें जीतकर बहुमत के जादुई आंकड़े से 2 सीट दूर है, बीजेपी से sc कैटेगरी से 2 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कराई है। वार्ड नंबर 4 से प्रेम चंद रैगर व वार्ड नंबर 7 से मिट्ठू लाल रेगर दोनों ने जीत हासिल की है। लेकिन बहुमत से 2 कदम दूर है।
शम्भूगढ़ प्रधान बीजेपी से बनाना जरूरी क्योंकि आसींद विधायक जब्बर सिंह सांखला की प्रतिष्ठा दांव पर।
आसींद विधायक जब्बर सांखला व हाल ही में जीते हुए पंचायत समिति सदस्य नरेश सांड अपनी पार्टी का प्रधान बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।
अगर बहुमत का आंकड़ा बन जाता है तो प्रेमचंद रेगर का शम्भूगढ़ प्रधान बनना तय है साथ ही शम्भूगढ़ निवासी पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेश सांड उपप्रधान बन सकते हैं।
वार्ड नंबर 1 से विजय सुशीला देवी पूर्व मंत्री रामलाल जाट के खेमे में पहुंचने की खबर।
वार्ड नंबर 1 से निर्दलीय सुशीला देवी के कांग्रेस खेमे में पहुंचने की खबर है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी से सुशीला देवी के प्रधान बनने के कयास लगाए जा रहे हैं।
वार्ड नंबर 8 से निर्दलीय महेंद्र बलाई को कांग्रेस पार्टी के समर्थन से प्रधान बनाए जाने की चर्चा है।