शिवराज बारवाल मीना
टोंक।स्मार्ट हलचल|पंचायत राज चुनाव के बाद जिला परिषद के जिला प्रमुख पद के निर्वाचन परिणाम की बुधवार, 25 नवंबर 2026 को आधिकारिक घोषणा कर दी गई। निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर टोंक टीना डाबी द्वारा जारी परिणाम के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी अलका बैरवा जिला प्रमुख पद पर निर्वाचित घोषित की गई हैं।
जारी निर्वाचन परिणाम के मुताबिक जिला प्रमुख पद के चुनाव में अलका बैरवा को कुल 26 मत प्राप्त हुए, जबकि भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी प्रियंका बैरवा को 5 मत मिले। इस प्रकार कुल 31 मत डाले गए। इनमें कोई भी मत निरस्त नहीं हुआ और नोटा के पक्ष में भी कोई मत नहीं पड़ा। निर्वाचन परिणाम की आधिकारिक घोषणा के साथ ही अलका बैरवा के जिला प्रमुख निर्वाचित होने की पुष्टि हो गई। इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को 26 मत तथा भाजपा प्रत्याशी को 5 मत प्राप्त हुए।