रूप लाल प्रजापति
आसींद|स्मार्ट हलचल|जिले के आसींद तहसील ग्राम पंचायत मालासेरी डुगरी भगवान विष्णु के अवतार देवनारायण भगवान की पूजा अर्चना कर सरपंच देऊ देवी ने बुधवार को नवनिर्वाचित सरपंच ने पदभार ग्रहण किया। सुबह पंचायत भवन पर आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच देऊ देवी गुर्जर का स्वागत किया। समाजसेवी सांवरलाल गुर्जर ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए ग्राम पंचायत में विकास कार्यों व जनसमस्याओं के समाधान तथा गांव में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मिलकर काम करने की बात कही। इस दौरान ग्रामीणों ने भी पंचायत के विकास कार्यों में सहयोग देने का भरोसा दिलाया। उपसरपंच पुखराज गुर्जर ने कहा कि जनहित और बुनियादी समस्याओं के समाधान तो प्राथमिकता देने की अपील गाँव की देवतुल्य जनता को मेरा सादर प्रणाम !
आप सभी के अटूट विश्वास, प्रेम और आशीर्वाद से सरपंच के रूप में आपकी सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।गाँवो की एकता और विश्वास की जीत है। आपने जिस उम्मीद और भरोसे के साथ मालासेरी ग्राम वासियों ने सरपंच पद कि जिम्मेदारी सौंपी है, मैं उस पर पूरी ईमानदारी और निष्ठा से खरी उतरने का वचन देती हूँ! आप सभी ग्रामवासियों का हृदय की गहराइयों से बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार,
इसी मौके पर,सरपंच देऊ देवी गुर्जर समाज सेवी सांवरलाल गुर्जर, उप सरपंच पुखराज गुर्जर, वार्ड पंच कैलाश प्रजापति , वार्ड पंच,डालू मेघवशी,ककु देवी गुर्जर, मोहनलाल गुर्जर, नर्मदा प्रजापति, मेमा देवी गुर्जर, धर्मी देवी भील, हेमराज गुर्जर पदभार ग्रहण में कई ग्रामीण मौजूद रहे