नवनिर्वाचित जिला प्रमुख अलका बैरवा को कांग्रेस नेताओं ने टोंक पहुंचकर दी बधाई-रामधन जाट जावल्या के नेतृत्व में पहुंचे जनप्रतिनिधि

शिवराज बारवाल मीना

टोंक। स्मार्ट हलचल|जिला परिषद टोंक में जिला प्रमुख पद पर निर्वाचित होने पर पूर्व प्रधान अलका बैरवा को पीपलू क्षेत्र के कांग्रेस नेता रामधन जाट जावल्या के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने टोंक पहुंचकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर कांग्रेस नेता रामधन जाट के साथ युवा नेता बीएल चौधरी देशमा, पूर्व सरपंच सुखलाल चौधरी, डीआर प्रसन्न देवी गुर्जर के प्रतिनिधि हनुमान गुर्जर, डीआर सुशीला शर्मा के प्रतिनिधि जगदीश शर्मा, डीआर वसुंधरा बैरवा के प्रतिनिधि अजय बैरवा, पंचायत समिति सदस्य कमला गुर्जर के प्रतिनिधि सत्यनारायण गुर्जर, गुलाब खां, राधेश्याम शर्मा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने अलका बैरवा को जिला प्रमुख निर्वाचित होने पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।