भाजपा पर बाड़ाबंदी का आरोप, कलेक्टर चौराहे पर RLP का धरना तीसरे दिन भी जारी, 27 को होगा उग्र आंदोलन! नागौर वाला वीडियो निकला भ्रामक
स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ में सियासी तूफान आ गया है! चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। कांग्रेस और भाजपा को बराबर 14-14 सीटें मिली हैं, जबकि 1 सीट पर RLP ने जीत दर्ज की थी।और RLP की इसी 1 सीट वाली शंकरी भील ही किंगमेकर बन गईं। और उसी किंगमेकर को गायब कर दिया गया!
विधायक पर बाड़ाबंदी का आरोप
स्थानीय भाजपा समर्थित विधायक चंद्रभान सिंह आक्या पर आरोप है कि भाजपा इस एक सदस्य को अपनी बाड़ाबंदी में ले गई है। RLP का आरोप है कि विधायक ने ही RLP से चुनाव जीती शंकरी भील का हरण करवाया है।
RLP के टिकट पर चुनाव जीतने वाली प्रत्याशी शंकरी भील के गायब होने के बाद RLP समर्थकों ने जिला मुख्यालय पर धरना शुरू कर दिया। RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल के निर्देश पर पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक पंचायत समिति सदस्य वापस नहीं आ जाती, तब तक धरना जारी रहेगा।
बेटे ने लगाया अपहरण का आरोप
शंकरी भील के बेटे ने अपनी मां को जबरन अपहरण करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि हनुमान बेनीवाल धरने में शामिल होंगे, लेकिन अभी तक इसका खुलासा नहीं हुआ है।
नागौर वाला वीडियो निकला भ्रामक
सोमवार को बताया गया था कि प्रत्याशी शंकरी भील को RLP प्रमुख हनुमान बेनीवाल के पास नागौर भेजा जाएगा, लेकिन आज शाम तक शंकरी को नागौर नहीं भेजने का आरोप है, जिससे धरने को आगे बढ़ाने की घोषणा की गई है।
वहीं सोशल मीडिया पर शंकरी भील को नागौर हनुमान बेनीवाल के पास पहुंचाने का जो वीडियो चल रहा है, वह पूर्णतया भ्रामक है। यह वह वीडियो है जब सरपंचों के जीतने के बाद उनको घर छोड़ा गया था, जिसमें शंकरी भील भी बैठी थी। इस वीडियो को शंकरी को नागौर पहुंचाने से जोड़कर फैलाया जा रहा है।
धरने का तीसरा दिन पूर्ण, 27 को होगा उग्र आंदोलन
चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्टर चौराहे पर RLP का धरना आज तीसरे दिन भी जारी है। धरना 24 नवंबर मंगलवार की रात 10.25 बजे भी जारी था। RLP कार्यकर्ता आक्रोशित हैं।
बताया जा रहा है कि जब तक शंकरी को नहीं सौंपा जाएगा, तब तक धरना जारी रहेगा। और जो 27 तारीख है, वो 27 तारीख उग्र रूप धारण करेगी।
मतलब अब ये लड़ाई पंचायत समिति की नहीं रही! ये लड़ाई आर-पार की हो गई है!
राजस्थान की जनता देख रही है कि इस बार लोकतंत्र जीतेगा या बाड़ाबंदी जीतेगी?