मनोकामना पूर्ण होने पर आमली बारेठ बालाजी को चांदी की कुर्सी भेंट

रीट लेवल 1 श्रेणी शिक्षक बनने की मन्नत पूरी होने पर राजेश रेडिया ने परिवार सहित पहुंचकर किया दर्शन, भजन संध्या में श्रद्धालु झूमे
रिपोर्टर सुरज वर्मा
स्मार्ट हलचल|फुलिया कलां उपखंड क्षेत्र की नवनिर्मित ग्राम पंचायत बडला के आमली बारेठ स्थित बालाजी महाराज के मंदिर में मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला। मनोकामना पूर्ण होने पर रैगर समाज के स्वर्गीय धन्ना रेगर के पुत्र गंगाराम रेडिया सुपुत्र राजेश रेडिया द्वारा रीट लेवल 1 श्रेणी शिक्षक बनने की मन्नत पूरी होने पर बालाजी महाराज के दरबार में चांदी की कुर्सी भेंट की गई।
इस अवसर पर गंगाराम रेडिया अपने परिवार, रिश्तेदारों एवं ग्रामीणों के साथ डीजे की धुन पर नाचते-गाते और जयकारे लगाते हुए बालाजी महाराज के दरबार पहुंचे। मंदिर परिसर में आयोजित भजन संध्या में श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों का आनंद लिया और नाचते-झूमते हुए बालाजी महाराज के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की।मंगलवार सुबह 4:15 बजे मंगला आरती के पश्चात विधि-विधान से बालाजी महाराज को चांदी की कुर्सी अर्पित की गई। इस दौरान मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा तथा श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम में भीम गुर्जर, उदयलाल, रामधन पूर्व सरपंच, शांताराम वैष्णव, रतन वैष्णव, महावीर धाकड़, सीताराम वैष्णव, भैरूलाल बैराड़, श्रवण खाती, रामप्रसाद धाकड़, सांवरिया लाल कुमावत, खुशराज वैष्णव (पुजारी), कालूराम वैष्णव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।