अभिभाषक संघ कठूमर के चुनाव 11 दिसंबर को, निर्वाचन कार्यक्रम घोषित

दिनेश लेखी

27 व 28 नवंबर को शपथ पत्र जमा होंगे, 30 नवंबर को नामांकन और 1 दिसंबर को नाम वापसी

कठूमर। स्मार्ट हलचल|अभिभाषक संघ कठूमर के आगामी 11 दिसंबर 2026 को होने वाले चुनाव को लेकर निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही संघ की ओर से निर्वाचन अधिकारी सुभाष चंद शर्मा तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी श्याम सिंह चौहान एवं सतवीर राणा को नियुक्त किया गया है।
निर्वाचन अधिकारी सुभाष चंद शर्मा ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के तहत अधिवक्ताओं के शपथ पत्र 27 नवंबर से 28 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। वहीं, नवीन पंजीकरण (यदि कोई हो) 28 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक कराया जा सकेगा। इसके बाद 28 नवंबर को ही दोपहर 3 बजे के पश्चात अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 30 नवंबर को दोपहर 4 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे, जबकि 1 दिसंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन शुल्क 2100 रुपए निर्धारित किया गया है। वहीं उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष एवं पुस्तकालय अध्यक्ष पदों के लिए नामांकन शुल्क 1100 रुपए रखा गया है।
निर्वाचन अधिकारी ने सभी अधिवक्ताओं से निर्धारित समय-सीमा में चुनाव संबंधी प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। अभिभाषक संघ के चुनाव 11 दिसंबर को संपन्न होंगे।