विधायक निवास पर नवनिर्वाचित प्रधान राजेश सैनी और उप जिला प्रमुख मुकेश शर्मा का भव्य स्वागत

गंगापुर सिटी। स्मार्ट हलचल|विधायक रामकेश मीणा के निवास पर उनके नेतृत्व में गंगापुर सिटी पंचायत समिति के नवनिर्वाचित प्रधान राजेश कुमार सैनी एवं जिला परिषद सवाई माधोपुर के नवनिर्वाचित उप जिला प्रमुख मुकेश शर्मा देहात का विधायक रामकेश मीणा सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान दोनों नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का माला एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। साथ ही आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया गया।इस अवसर पर विधायक रामकेश मीणा ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।स्वागत समारोह में नगर परिषद सभापति कृष्ण कुमार गोयल, पार्षद गिरधारी लाल गुप्ता, गोपाल मित्तल, मदन पचौरी, हरगोविंद कटारिया, रामकिशोर कटारिया, गिर्राज खेड़ापति, मदन पचौरी, शौकत अली, मनीष सागवान, विकास जैन, हनुमान नारौली सहित सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी में एक-दूसरे को बधाई दी और नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया।