जहाजपुर में सीता देवी गुर्जर, कोटड़ी में कन्हैयालाल जाट और रायपुर में केसर देवी जाट बनीं प्रधान; आसींद में मनसुख गुर्जर 11-4 से विजयी
भीलवाड़ा (स्मार्ट हलचल)भीलवाड़ा जिले की 16 पंचायत समितियों के प्रधान पद के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। इनमें से 10 पंचायत समितियों में कांग्रेस और 6 पंचायत समितियों में भाजपा के प्रत्याशी प्रधान निर्वाचित हुए हैं। बिजौलिया पंचायत समिति में भाजपा के शिवराज सोयल निर्विरोध प्रधान चुने गए, जबकि आसींद में भाजपा के मनसुख सिंह गुर्जर ने 11-4 से जीत दर्ज की।
किस पंचायत समिति से कौन बना प्रधान
कोटड़ी पंचायत समिति में भाजपा के कन्हैयालाल जाट ने 27 में से 16 मत हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सुमन गुर्जर को 11 मत मिले। जहाजपुर से कांग्रेस की सीता देवी गुर्जर प्रधान निर्वाचित हुईं। इसके अलावा कांग्रेस ने करेड़ा से बाली देवी, फुलियाकलां से कमला देवी रेगर, सुवाणा से रेखा जाट, बनेड़ा से भंवर लाल भील, हुरड़ा से जगदीश जाट, मांडल से पूरण कंवर राठौड़, मांडलगढ़ से गणेश लाल जाट, शंभूगढ से सुशीला देवी नायक और शाहपुरा से पुष्पा लढ़ा को प्रधान बनाने में सफलता हासिल की। वहीं भाजपा ने कोटड़ी से कन्हैयालाल जाट, खजूरी से आशा देवी मीणा, रायपुर से केसर देवी जाट, सहाड़ा से रतन कंवर, बिजौलिया से शिवराज सोयल और आसींद से मनसुख सिंह गुर्जर को प्रधान पद पर जीत दिलाई।
🛑 भीलवाड़ा पंचायत समिति प्रधान चुनाव परिणाम : मुख्य बिंदु
- कुल परिणाम (16 समितियां): कांग्रेस – 10 प्रधान | भाजपा – 06 प्रधान।
- कांग्रेस के विजयी प्रधान: जहाजपुर (सीता देवी गुर्जर), करेड़ा (बाली देवी), फुलियाकलां (कमला देवी रेगर), सुवाणा (रेखा जाट), बनेड़ा (भंवर लाल भील), हुरड़ा (जगदीश जाट), मांडल (पूरण कंवर राठौड़), मांडलगढ़ (गणेश लाल जाट), शंभूगढ (सुशीला देवी नायक) व शाहपुरा (पुष्पा लढ़ा)।
- भाजपा के विजयी प्रधान: कोटड़ी (कन्हैयालाल जाट – 16 मत), खजूरी (आशा देवी मीणा), रायपुर (केसर देवी जाट – 10 मत), सहाड़ा (रतन कंवर), बिजौलिया (शिवराज सोयल – निर्विरोध) व आसींद (मनसुख सिंह गुर्जर – 11-4 से विजयी)।
खजूरी और रायपुर के घटनाक्रम रहे चर्चा में
नवगठित खजूरी पंचायत समिति में प्रत्याशी चयन को लेकर असंतोष तथा चुनाव के दौरान बस के शीशे टूटने व सड़क जाम की घटनाओं के बीच भाजपा की आशा देवी मीणा प्रधान निर्वाचित हुईं। वहीं रायपुर पंचायत समिति में चुनाव से पहले पीसीसी सदस्य प्रकाश चंद्र जाट की पत्नी केसर देवी जाट ने कांग्रेस छोड़ भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा और 10 मत प्राप्त कर प्रधान बनीं, जबकि कांग्रेस के संदीप त्रिवेदी को 4 मत तथा 1 मत नोटा में गया।