सूरौठ। स्मार्ट हलचल|राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद हॉकी प्रतियोगिता 19 वर्ष में सूरौठ के खिलाड़ी एरिक सिंह पुत्र गब्बर सिंह का चयन हुआ है। शारीरिक शिक्षा के व्याख्याता वीरेंद्र सिंह राजावत एवं प्रधानाचार्य अवधेश शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिता 8 से 12 दिसंबर 2026 तक लुधियाना (पंजाब) में आयोजित होगी। खिलाड़ी का चयन महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम, जगदीशपुरा में आयोजित चयन प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। सूरौठ के विवेकानंद उच्च माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थी एरिक सिंह ने पिछले दिनों राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।