सूरौठ क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण, दैनिक कार्य प्रणाली को प्रभावी बनाने के गुर सिखाए

सूरौठ। स्मार्ट हलचल|कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल परिसर में शनिवार को सेक्टर सूरौठ की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। आंगनवाड़ी सुपरवाइजर शशि बाला ने ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित शिविर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के क्षमता वर्धन हेतु प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
प्रशिक्षण की शुरुआत आंगनवाड़ी सुपरवाइजर शशि बाला एवं जिला समन्वयक फौजदार सुरजीत सिंह ने विधिवत रूप से की। उन्होंने बताया कि रॉकेट लर्निंग के मिशन बुनियाद कार्यक्रम के तहत करौली जिले में पिछले दो वर्षों से चल रहा है।
प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं की कार्य क्षमता एवं दैनिक कार्य प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाना है। इस दौरान कार्यकर्ताओं की दैनिक दिनचर्या कैलेंडर, कैलेंडर के माध्यम से गतिविधियों का चयन एवं संचालन अभिभावक बैठक को बेहतर एवं प्रभावी बनाने के तरीकों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। बच्चों के आंकलन प्रपत्र तथा पोर्टफोलियो सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।