लोकतंत्र का ऐतिहासिक विस्तार या सरकारी ख़जाने पर नया प्रहार! संसद में 850 सांसदों की दस्तक,₹600 करोड़ का अतिरिक्त खर्च, लोकतंत्र के विस्तार की कीमत कौन चुकाएगा? 8वें वेतन आयोग के ₹3 लाख करोड़, 6.09 प्रतिशत महंगाई ने बढ़ाई वित्त मंत्रालय की चिंता!और ट्रंप टैरिफ के बीच बज़ट 2027-28 का निर्णायक आर्थिक रोडमैप! – समग्र व्यापक अंतरराष्ट्रीय आर्थिक महा-विश्लेषण
लोकतंत्र और अर्थव्यवस्था की दोहरी अग्निपरीक्षा! एक तरफ 850 सांसदों वाली नई लोकसभा,दूसरी तरफ ₹3 लाख करोड़ का 8वां वेतन आयोग! ऊपर से 6.09 प्रतिशत महंगाई और राजकोषीय घाटे का दबाव, क़्या भारत का सरकारी खजाना संभाल पाएगा लोकतंत्र और विकास की दोहरी जिम्मेदारी?
850 सांसदों का लोकतांत्रिक विस्तार या ₹600 करोड़ का नया वित्तीय अध्याय! क्या विकास के कैपेक्स पर भारी पड़ेगा प्रशासनिक खर्च? ₹3 लाख करोड़ का वेतन आयोग और 6.09 प्रतिशत महंगाई ने बढ़ाई राजकोषीय चुनौती!ट्रंप टैरिफ और रिकॉर्ड निर्यात के बीच बजट 2027-28 की सबसे बड़ी आर्थिक परीक्षा!
– एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी
स्मार्ट हलचल| वैश्विक स्तरपर भारत का संसदीय लोकतंत्र एक ऐसे ऐतिहासिक मोड़ पर खड़ा है,जहां राजनीतिक प्रतिनिधित्व के विस्तार, सरकारी खर्च की जवाबदेही, राजकोषीय अनुशासन महंगाई वेतन आयोग और वैश्विक व्यापार की चुनौतियां एक साथ राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की परीक्षा लेने जा रही हैं।850 सांसदों वाली प्रस्तावित नई लोकसभा का प्रश्न केवल लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व तक सीमित नहीं है,बल्कि यह देश के करोड़ों करदाताओं, निवेशकों उद्योग जगत, अर्थशास्त्रियों और वित्तीय नीति निर्माताओं के सामने एक बड़ा सवाल खड़ा करता है,क़्या लोकतंत्र का विस्तार सरकारी खजाने पर अतिरिक्त बोझ डाले बिना संभव है? लगभग 600 करोड़ रुपये के संभावित पांचवर्षीय अतिरिक्त खर्च की बहस को इसी व्यापक आर्थिक परिप्रेक्ष्य में समझना होगा। मैं एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र बताना चाहूंगा क़ि संविधान (132वें संशोधन) विधेयक, 2026 के तहत लोकसभा की अधिकतम संवैधानिक सीमा को 550 से बढ़ाकर 850 किया जा रहा है,जबकि 50 प्रतिशत वृद्धि के फॉर्मूले के तहत सदन की वास्तविक संख्या 543 से बढ़कर 815-816 तक पहुंचेगी। संसद का विशेष सत्र और 850 सांसदों का आर्थिक गणित: लोकतंत्र के विस्तार की कीमत कौन चुकाएगा? केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 27 नवंबर को संविधान (132वां संशोधन) विधेयक,2026 और परिसीमन से संबंधित प्रस्तावों को मंजूरी देकर देश की संसदीय व्यवस्था में बड़े बदलाव का रास्ता खोल दिया है।प्रस्तावित व्यवस्था के अंतर्गत लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 850 और राज्यों की विधान सभाओं की अधिकतम सदस्य संख्या 650 करने का प्रावधान है। इसके साथ ही महिला आरक्षण को प्रभावी बनाने और परिसीमन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी है।विशेष संसद सत्र के तहत लोकसभा की बैठक 30 नवंबर तथा राज्यसभाकी बैठक 2 दिसंबर से शुरू होगी। दोनों सदनों की बैठकें क्रमशः 1 और 3 दिसंबर तक चल सकती हैं।इसराजनीतिक घटनाक्रम के बीच पीएम का यह कहनाकि महिला आरक्षण को अब कोई रोक नहीं पाएगा,सरकार कीराजनीतिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।दूसरी ओर, 28 नवंबर को हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में कुछ प्रमुख दलों की अनुपस्थिति और डीएमके द्वारा विधेयकों के समर्थन की घोषणा ने विपक्षी एकजुटता के राजनीतिक समीकरणों को भी चर्चामें ला दियाहै।हालांकि इस पूरे घटनाक्रम का सबसे महत्वपूर्ण आर्थिक प्रश्न यह है कि 850 सांसदों वाली प्रस्तावित लोकसभा का संचालन देश के राजकोष पर कितना अतिरिक्त भार डालेगा और क्या इस खर्च को विकास की प्राथमिकताओं के साथ संतुलित किया जा सकेगा?मैं बता दूं कि ₹600 करोड़ को पांच वर्षों का अनुमानित प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष खर्च हैँ,न कि सरकार द्वारा घोषित अंतिम लागत। इसी तरह 850 प्रस्तावित अधिकतम सदस्य संख्या हैँ।आठवें वेतन आयोग के ₹3 लाख करोड़ और वित्त वर्ष 2028 के 4.3 प्रतिशत राजकोषीय घाटे के आंकड़े ड्यूश बैंक के अनुमान हैं,सरकारी अंतिम निर्णय नहीं।
साथियों बात अगर हम 850 सांसदों वाली लोकसभा का ₹600 करोड़ का आर्थिक बिल:असली परीक्षा राजकोषीय अनुशासन की इसको समझने की करें तो इस प्रस्तावित विस्तार का आर्थिक पक्ष अत्यंत महत्वपूर्ण है। वर्तमान लोकसभा की अधिकतम संवैधानिक सदस्य संख्या और प्रस्तावित 850 की अधिकतम सीमा के बीच अंतर को देखते हुए लगभग 305 अतिरिक्त सांसदों के लिए वित्तीय व्यवस्था का अनुमान सामने आ रहा है। यहां यह समझना जरूरी है कि 850 सदस्य अधिकतम प्रस्तावित क्षमता है,न कि विधेयक पारित होते ही सभी सीटों का तत्काल भर जाना। यदि 305 अतिरिक्त सांसदों के आधार पर वित्तीय गणना की जाए तो उनके मूल वेतन निर्वाचन क्षेत्र भत्ते, कार्यालय व्यय और संसद सत्र के दैनिक भत्तों पर लगभग 104.67 करोड़ रुपये सालाना अतिरिक्त खर्च का अनुमान लगाया गया है। पांच वर्ष के पूर्ण कार्यकाल में यह राशि लगभग 523.35 करोड़ रुपये बैठती है। इसमें आवास, निजी स्टाफ, सुरक्षा, संचार, रेल एवं हवाई यात्रा तथा चिकित्सा जैसी सुविधाओं के अप्रत्यक्ष खर्च जोड़ने पर कुल वित्तीय भार 600 करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान व्यक्त किया जा रहा है। हालांकि यह एक आकलन है, कोई अंतिम सरकारी वित्तीय स्वीकृति या आधिकारिक लागत निर्धारण नहीं। इसलिए वास्तविक खर्च सांसदों की स्वीकृत संख्या, लागू भत्तों और प्रशासनिक व्यवस्था पर निर्भर करेगा।
साथियों, अब इस खर्च को व्यापक आर्थिक परिप्रेक्ष्य में देखना जरूरी है।भारत का वार्षिक केंद्रीय बजट लगभग 48 से 50 लाख करोड़ रुपये के विशाल स्तर पर पहुंच चुका है। ऐसे में पांच वर्षों में 600 करोड़ रुपये का संभावित अतिरिक्त खर्च कुल बजट की तुलना में बहुत छोटा दिखाई देता है। लेकिन राजकोषीय अर्थशास्त्र में केवल खर्च की मात्रा नहीं, बल्कि खर्च की उत्पादकता भी महत्वपूर्ण होती है।उदाहरण के लिए, सरकार यदि 600 करोड़ रुपये सड़कों, रेलवे, डिजिटल बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य या शिक्षा में निवेश करती है तो उससे दीर्घकालिक आर्थिक गतिविधियों और रोजगार सृजन को बढ़ावा मिल सकता है। दूसरी तरफ सांसदों के वेतन, आवास, सुरक्षा और प्रशासनिक सुविधाओं पर होने वाला खर्च मुख्यतः राजस्व व्यय की श्रेणी में आएगा। इसका अर्थ यह नहीं कि लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व पर खर्च अनावश्यक है,बल्कि सवाल यहहै कि क्या इस खर्च के साथ संसदीय उत्पादकता जनसेवा और जवाबदेही भी उसी अनुपात में बढ़ेगी?यदि 850 सांसदों वाली लोकसभा वास्तव में जनता की समस्याओं का बेहतर समाधान, विधायी गुणवत्ता और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करती है, तो यह लोकतंत्र में निवेश माना जा सकता है। लेकिन यदि सदन का समय हंगामे, व्यवधान और राजनीतिक आरोप- प्रत्यारोप में ही व्यतीत होता है तो करदाताओं के पैसे से बढ़ने वाला यह प्रशासनिक ढांचा अपनी आर्थिक उपयोगिता पर प्रश्न खड़े करेगा।
साथियों,इस संदर्भ में सबसे बड़ा मुद्दा लोकतांत्रिक विस्तार और पूंजीगत व्यय के बीच संतुलन का है। भारत को आने वाले वर्षों में रेलवे आधुनिकीकरण, सड़क नेटवर्क, रक्षा उत्पादन, सेमीकंडक्टर ऊर्जा सुरक्षा, जल प्रबंधन और रोजगार सृजन पर भारी निवेश करना है। सरकार का लक्ष्य राजकोषीय घाटे को नियंत्रित रखते हुए पूंजीगत व्यय के माध्यम से आर्थिक विकास की गति बनाए रखना है।ऐसे में प्रशासनिक खर्चों की प्रत्येक नई मद का आर्थिक औचित्य स्पष्ट होना चाहिए। डिजिटल संसद,कागजरहित कार्यवाही,ऑनलाइन निर्वाचन क्षेत्र सेवाएं,साझा प्रशासनिक संसाधन और पारदर्शी भत्ता प्रणाली अपनाकर इस अतिरिक्त खर्च को नियंत्रित किया जा सकता है।साथ ही सांसदों की उपस्थिति, संसदीय प्रश्नों,समितियों में भागीदारी और निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्यों की सार्वजनिक रिपोर्टिंग को मजबूत बनाना आवश्यक है।इस प्रकार 600 करोड़ रुपये का सवाल केवल सरकारी खजाने की बचत का नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की कार्यक्षमता और जवाबदेही का भी है।
साथियों बात अगर हम 8वां वेतन आयोग, ₹3 लाख करोड़ और 6.09 प्रतिशत महंगाई: राजकोष के सामने दोहरी चुनौती को समझने की करें तो संसदीय विस्तार की यह आर्थिक बहस उस समय और महत्वपूर्ण होजाती है, जब केंद्र सरकार के सामने आठवें वेतन आयोग का संभावित वित्तीय दबाव भी बढ़ रहा है। ड्यूश बैंक रिसर्च की 2027 वर्ल्ड आउटलुक रिपोर्ट के अनुसार आठवें वेतन आयोग के क्रियान्वयन से केंद्र सरकार के व्यय में कम से कम 3 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त वृद्धि हो सकती है। बैंक का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2028 में भारत का राजकोषीय घाटा जीडीपी के 4.3 प्रतिशत पर बना रह सकता है। दूसरी ओर, सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के 12 नवंबर 2026 को जारी आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर की खुदरा महंगाई दर 6.09 प्रतिशत रही, जबकि खाद्य महंगाई 8.94 प्रतिशत तक पहुंच गई। यह महंगाई दर भारतीय रिजर्व बैंक की 6 प्रतिशत की ऊपरी सहनशीलता सीमा से भी ऊपर है। इसका सीधा प्रभाव आम उपभोक्ता की क्रयशक्ति, नौकरीपेशा वर्ग के घरेलू बजट, कंपनियों की उत्पादन लागत और ब्याज दरों की संभावनाओं पर पड़ सकता है। हालांकि वेतन आयोग से कर्मचारियों की आय और घरेलू मांग में वृद्धि भी होगी, लेकिन सरकार को वेतन- पेंशन खर्च, सब्सिडी और विकास योजनाओं के बीच संतुलन बनाना होगा। ऐसे में 3 लाख करोड़ रुपये के संभावित वेतन आयोग व्यय और 600 करोड़ रुपये के अनुमानित संसदीय खर्च को एक साथ देखने पर राजकोषीय अनुशासन की चुनौती और सटिका से स्पष्ट हो जाती है।
साथियों बात अगर हम ट्रंप टैरिफ, पश्चिम एशिया संकट और भारत का निर्यात:वैश्विक अनिश्चितता में आर्थिक ताकत को समझने की करें तो,अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मोर्चे पर भारत के सामने एक अलग प्रकार की चुनौती है।अमेरिकी राष्ट्रपति की नई टैरिफ नीतियों,प्रमुख व्यापारिक साझेदारों के साथ बढ़ते तनाव और पश्चिम एशिया के सुरक्षा संकट ने वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं, कच्चे तेल की कीमतों और निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया है। इसका असर 27 नवंबर शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में भी दिखाई दिया, जब सेंसेक्स 989.33 अंक यानी 1.17 प्रतिशत गिरकर 83,339.26 पर बंद हुआ और निफ्टी 277.30 अंक नीचे आ गया।हालांकि, इस अनिश्चितता के बीच भारत के निर्यात क्षेत्र से उत्साह जनक आंकड़े सामने आए हैं। वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार अक्टूबर 2026 में भारत का वस्तु निर्यात 49.47 अरब डॉलर रहा,जबकि अक्टूबर 2025 में यह 34.11 अरब डॉलर था।इस प्रकार इसमें लगभग 45 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज हुई।इंजीनियरिंग वस्तुओं, रत्न एवं आभूषण तथा रसायनों के निर्यात में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई। वहीं,भारतीय रिजर्व बैंक के 27 नवंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार 20 नवंबर 2026 को देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगभग 700.90 अरब डॉलर था। यह बाहरी आर्थिक झटकों से निपटने की महत्वपूर्ण क्षमता प्रदान करता है, हालांकि बढ़ते आयात और तेल की कीमतों से व्यापार संतुलन पर दबाव बना रह सकता है। इसलिए निर्यात की इस मजबूती को घरेलू उत्पादन, रोजगार और विदेशी मुद्रा आय में स्थायी वृद्धि में बदलना सरकार की आर्थिक प्राथमिकता सटीकता से होनी चाहिए।
साथियों बात अगर हम बजट 2027-28: सरकार के सामने आर्थिक प्राथमिकताओं का नया रोडमैप को समझने की करें तो इसी व्यापक आर्थिक परिदृश्य में केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने 16 से 26 नवंबर 2026 के बीच केंद्रीय बजट 2027- 28 की तैयारी के लिए बजट-पूर्व परामर्श बैठकों की श्रृंखला पूरी की है। इन बैठकों में 13 क्षेत्रों और हितधारक समूहों का प्रतिनिधित्व करने वाले 200 से अधिक विशेषज्ञों,उद्योग प्रतिनिधियों,शिक्षाविदों,वित्तीय क्षेत्र के प्रतिनिधियों और युवाओं ने भाग लिया। कृषि, विनिर्माण,सूक्ष्म एवं लघु उद्योग,स्टार्टअप, पूंजी बाजार, बैंकिंग, सूचना प्रौद्योगिकी, ऊर्जा,बुनियादी ढांचे, रोजगार, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों से सुझाव प्राप्त किए गए।अब आगामी बजट के सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी कि एक ओर आठवें वेतन आयोग और प्रशासनिक विस्तार के खर्चों का प्रबंधन किया जाए, वहीं दूसरी ओर पूंजीगत निवेश, रोजगार, महंगाई नियंत्रण और आर्थिक विकास की गति भी प्रभावित बिल्कुल ही न हो।
अतः अगर हम उपरोक्त पूरे विवरण का अध्ययन कर इसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे क़ि लोकतंत्र का विस्तार या राजकोष पर नई जिम्मेदारी?850 सांसदों वाली प्रस्तावित लोकसभा भारतके लोकतांत्रिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण संस्थागत परिवर्तन का संकेत देती है।महिला आरक्षण और बेहतर क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व जैसे उद्देश्यों का आर्थिक मूल्य केवल वेतन और भत्तों से नहीं मापा जा सकता। लेकिन लोकतंत्र की मजबूती के साथ वित्तीय जवाबदेही भी उतनी ही आवश्यक है। सरकार को यह सुनिश्चित करना होगा कि अतिरिक्त संसदीय खर्च पारदर्शी हो, प्रशासनिक सुविधाओं का उपयोग उत्पादक हो और सार्वजनिक धन का प्रत्येक रुपया जवाबदेही के दायरे में आए। आठवें वेतन आयोग का संभावित 3 लाख करोड़ रुपये का खर्च,6.09 प्रतिशत की महंगाई, वैश्विक व्यापारिक तनाव और राजकोषीय घाटे का 4.3 प्रतिशत का अनुमान पहले ही वित्तीय नीति निर्माताओं के सामने कठिन परिस्थितियां प्रस्तुत कर रहे हैं। ऐसे में 600 करोड़ रुपये का संभावित संसदीय खर्च भले ही राष्ट्रीय बजट के सामने छोटा हो, लेकिन यह सरकार की वित्तीय प्राथमिकताओं का प्रतीकात्मक परीक्षण अवश्य बनेगा। असली सफलता तभी होगी जब भारत लोकतंत्र का विस्तार भी करे, आर्थिक विकास की गति भी बनाए रखे और आम करदाता पर अनावश्यक वित्तीय बोझ भी न डाले। क्योंकि मजबूत लोकतंत्र वही है, जो प्रतिनिधित्व के अधिकार के साथ सार्वजनिक धन के प्रति जिम्मेदारी भी निभाए।