Homeभरतपुरलहचौडा एवं सौमली में निकली अक्षत कलश यात्रा, ग्रामीणों ने लगाए जय...

लहचौडा एवं सौमली में निकली अक्षत कलश यात्रा, ग्रामीणों ने लगाए जय श्री राम के नारे

सूरौठ। स्मार्ट हलचल/गांव लहचौडा एवं सौमली में शनिवार को गांव वासियों की ओर से अक्षत कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में काफी संख्या में महिलाओं एवं धर्म प्रेमी लोगों ने भाग लिया। अट्ठाईसा ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष रमेश चंद चतुर्वेदी ने बताया कि अयोध्या में 22 जनवरी को आयोजित रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में गांव लहचौडा में भव्य तरीके से अक्षत कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के दौरान राम दरबार की सजीव झांकी निकाली गई। राम दरबार की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान पूरा गांव जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। कलश यात्रा ने गांव केेेे प्रमुख मार्गो का भ्रमण किया। इस दौरान लोगों ने एक ही नारा एक ही नाम, जय श्री राम जय श्री राम के नारे लगाए। गांव धंधावली निवासी चंद्रभान जाट ने बताया कि सौमला ग्राम पंचायत के गांव सौमली में शनिवार को अक्षत कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में काफी संख्या में महिलाएं एवं धर्म प्रेमी लोग शामिल हुए।

dharti putra
dharti putra
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
kelash ji teli
bansi ad
dhartiputra
2
ad
logo
Ganesh
RELATED ARTICLES