Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़जियाखेड़ी में हमारा गांव हमारी अयोध्या नगरी अभियान की शुरुआत

जियाखेड़ी में हमारा गांव हमारी अयोध्या नगरी अभियान की शुरुआत

Our village, our Ayodhya

बन्शीलाल धाकड़

बड़ीसादड़ी।स्मार्ट हलचल/उपखंड के जियाखेड़ी गांव में हमारा गांव हमारी अयोध्या नगरी थीम पर गांव को स्वच्छता के साथ सजाया जा रहा है। राम महोत्सव समिति के अध्यक्ष महेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मेरा गांव मेरी अयोध्या नगरी थीम पर स्वच्छता एवं सजावट का जोरदार अभियान चलाया जा रहा है। रामोत्सव समिति के सदस्य घर-घर जाकर दीवारों पर श्री राम व हनुमान के सुंदर चित्रांकन कर रहे हैं। दीपावली की तरह पूरे गांव में उत्साह बना हुआ है। ग्रामवासी अपने घरों की सफाई कर रहे हैं। रामोत्सव समिति के सदस्य घर-घर जाकर दीपक वितरण भी कर रहे हैं। समिति के कन्हैया लाल शर्मा ने बताया कि सभी ग्राम वासियों को 22 जनवरी के दिन अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। महिलाएं राजस्थानी परंपरागत परिधानों में दीपक लेकर मंदिर में दीपदान करेगी। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद मंदिर पर सभी रामभक्तों को बड़े पैमाने पर मिठाई व फल आदि का प्रसाद वितरित किया जाएगा। राम महोत्सव समिति योगेश शर्मा ने जानकारी दी कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्रीराम मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद शाम को गांव की महिलाएं व युवा राजस्थानी परिधानों में सज धज कर गरबे की धून पर जम कर थिरकेंगे। पिछले 10 दिन से श्रीराम महोत्सव समिति के सदस्य गांव को स्वच्छता के साथ सजाने में लगे हुए हैं। समिति के सदस्य एवं ग्रामवासी मिल कर घरों के साथ-साथ मोहल्लों की सफाई भी कर रहे हैं। अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गांव में भारी उत्साह बना हुआ है। गांव को सजाने संवारने में कई युवा दिन-रात एक कर रहे हैं जिसमें कैलाश शर्मा, नारायण लाल गायरी, सुरेश जाट, मदन लाल शर्मा, मोती लाल शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, लक्ष्मी लाल शर्मा, वरदीचंद गायरी, जगदीश सुथार, रमेश सुथार, पंकज शर्मा, दिनेश शर्मा, योगेश शर्मा, नाना लाल शर्मा, सुनील शर्मा, हरि प्रसाद गायरी, करण गायरी, राहुल गायरी, हितेश शर्मा व शांति लाल शर्मा आदि सम्मिलित हैं।

ratan tata died at the age of 86 in mumbai
ratan tata died at the age of 86 in mumbai
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  31 जुलाई  2024, Smart Halchal News Paper 31 July
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  31 जुलाई  2024, Smart Halchal News Paper 31 July
ratan-tata-death-news
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
Smart Halchal NewsPaper logo logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES