Homeभीलवाड़ाचौबीस गांव रावत- राजपूत समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

चौबीस गांव रावत- राजपूत समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

152 प्रतिभा रत्न को किया सम्मानित, प्रतिभाओं को समाज व क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान

आसींद । रावत- राजपूत समाज सुधार संस्थान चौबीस गांव काछबली क्षेत्र का प्रतिभा सम्मान समारोह राउप्रावि हामातो की गुआर ( लाखागुडा ) में संस्थान अध्यक्ष नारायण सिंह बग्गड़, शिक्षा समिति अध्यक्ष प्रधानाचार्य दीप सिंह चौहान, विवाह समिति अध्यक्ष पटवारी मिठू सिंह चौहान, लाखागुड़ा सरपंच बसन्ता कंवर, मण्डावर सरपंच प्यारी कुमारी, ठिकरवास सरपंच मनोहर सिंह , वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह कथार, सचिव अनोप सिंह तलाई, कोषाध्यक्ष अध्यापक अमर सिंह पीपली, समाजसेवी किशोर सिंह लाखागुड़ा के सानिध्य में आयोजित हुआ।
माँ सरस्वती की प्रतिमा पर तिलक, माल्यार्पण व दिप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। संचालन दिलीप सिंह मण्डावर ने किया। स्वागत उदबोधन शिक्षा समिति अध्यक्ष दिप सिंह चौहान करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा बताई तथा आठ ग्राम पंचायतों के बोर्ड परीक्षाओं, राजकीय नोकरियों में नवीन चयन के 152 प्रतिभाओं का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में नेशनल सिल्वर मेडलिस्ट विमला कुमारी, अग्निवीर महावीर सिंह, प्रकाश सिंह सहित 152 प्रतिभाओं का प्रशस्ति पत्र, मेडल व प्रतीक चिन्ह देकर अभिनंदन किया।
संस्थान अध्यक्ष नारायण सिंह बग्गड़ ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिभाओं को निरन्तर मेहनत करने की सलाह देते हुए क्षेत्र व समाज का नाम रोशन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच लक्ष्मण सिंह नाबरी, लोको पायलट जसवंत सिंह मण्डावर, लाखागुड़ा पीईईओ कपिल मिठारवाल, शिक्षाविद किशोर सिंह मामावड, समाजसेवी श्रवण सिंह पीपली आदि ने भी संबोधित किया। आभार समाजसेवी किशोर सिंह लाखागुड़ा ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष केशर सिंह लाखागुड़ा, काछबली सरपंच प्रतिनिधि भगवान सिंह, खेल समिति अध्यक्ष टीकम सिंह सिरोड़ी, हजारी सिंह मूसली, धूल सिंह ढाक का चौड़ा, रूप सिंह बाडिया, भंवर सिंह मण्डावर, राजु सिंह पीपली, छगनलाल चावला, रणजीत सिंह सिरोड़ी, मदन सिंह काछबली, ठाकुर लक्ष्मण सिंह पीपली, भेरू सिंह बाडिया, रणजीत सिंह कुंडेली, केशर सिंह कुंडेली , टीकम सिंह वेर, विजय सिंह मियाला, राजू सिंह छपरा, मोहन सिंह लाखागुड़ा, घीसा सिंह गुआर, सज्जन सिंह बाडिया, एक्स नेवी लक्ष्मण सिंह बाडिया, छगन सिंह पटेल, तेजपाल सिंह भोपाजी, गेन सिंह उदपुरा, लक्ष्मण सिंह धवाला, धन्ना सिंह पीपली, कबीर सिंह महाराज, शम्भू सिंह बग्गड़, तिलोक सिंह सिरोड़ी, माल सिंह सिरोड़ी, हरि सिंह सिरोड़ी आदि समाजबंधु मौजूद थे।

सामूहिक विवाह 13 अक्टूबर ठिकरवास में

सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष मिठू सिंह चौहान व ठिकरवास सरपंच मनोहर सिंह ने बताया रावत- राजपूत समाज सुधार समिति का तीसरा सामूहिक विवाह समारोह 13 अक्टूबर को राउप्रावि ठिकरवास खुर्द में आयोजित किया जाएगा। जिसमें 25 जोड़ों का विवाह आयोजित होगा।

ratan tata died at the age of 86 in mumbai
ratan tata died at the age of 86 in mumbai
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  31 जुलाई  2024, Smart Halchal News Paper 31 July
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  31 जुलाई  2024, Smart Halchal News Paper 31 July
ratan-tata-death-news
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
Smart Halchal NewsPaper logo logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES