Homeराज्यउत्तर प्रदेशयूपी विधानसभा उपचुनाव में सपा- कांग्रेस का जारी रहेगा गठबंधन : अखिलेश...

यूपी विधानसभा उपचुनाव में सपा- कांग्रेस का जारी रहेगा गठबंधन : अखिलेश यादव

सैफई में मुलायम सिंह यादव की समाधि पर अखिलेश यादव, डिंपल यादव, शिवपाल सिंह, धर्मेन्द्र यादव, अनुराग यादव दीपू, आदित्य यादव, अक्षय यादव ने की पुष्पांजलि अर्पित

(सुघर सिंह सैफई)

सैफई (इटावा)स्मार्ट हलचल/समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव की द्वितीय पुण्य तिथि उनके गांव सैफई में मनाई गयी है। उनके पुत्र व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव, सांसद अक्षय यादव, सांसद आदित्य यादव, सांसद रामजीलाल सुमन, सांसद जितेंद्र कुमार दोहरे, विधायक राघवेंद्र गौतम, विधायक प्रदीप यादव सहित प्रदेश के कोने कोने से नेता व कार्यकर्ता मुलायम सिंह यादव की समाधि पर पुष्प अर्पित करने पहुंचे। इसके साथ-साथ परिवार के अन्य लोग भी समाधि पर पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की।
पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सपा का कांग्रेस से प्रदेश के उपचुनाव में गठबंधन रहेगा और वे आइएनडीआई गठबंधन का हिस्सा रहेंगे।

अखिलेश यादव ने उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका देश की अर्थव्यवस्था को बदलने में बड़ा योगदान रहा। उनकी सोच व विजन यह था कि कारोबार करते समय उसूलों से कोई समझौता नहीं करते थे। समाज के कल्याण के लिए काम करते थे।
उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव को पूरे परिवार ने श्रद्धांजलि दी है। आज का दिन राजनीतिक चर्चा का नहीं है। हम लोग नेताजी को याद कर रहे हैं। उन्होंने इसी धरती से अपनी लड़ाई शुरु की थी बाद में वे धरती पुत्र के नाम से जाने गए। मुलायम सिंह यादव ने समाज व राजनीति को दिशा दी है।
समाजवादी विचारधारा से देश के लोगों को जोड़ा और लोगों को रास्ता दिखाया। हम सभी लोग उन्हीं के रास्तों पर चल रहे हैं। हमने संकल्प लिया है कि समाजवादी मूल्यों व सिद्धांतों को आगे बढ़ाकर लोगों का जीवन बदलने का कार्य किया जाएगा।
मुलायम सिंह यादव ने अपना पूरा जीवन संघर्ष, गैर बराबरी व लोगों को सम्मान दिलाने के लिए योगदान दिया। पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में लोग सैफई पहुंचे और मुलायम सिंह यादव को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

-सपा ने छह सीटों पर उतारे उम्मीदवार-

बता दें समाजवादी पार्टी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश की छह सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी। जिसमें अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट से तेजप्रताप यादव, मिल्कीपुर से अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को मैदान में उतारा है। वहीं कानपुर की सीसामऊ सीट से पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी को टिकट दिया। फूलपुर विधानसभा सीट से मुस्तफा सिद्दीकी को, कटेहरी विधानसभा सीट से शोभावती वर्मा को और मझंवा सीट से डॉ. ज्योति बिंद को मैदान में उतारा है।

सूत्रों के मुताबिक सपा ने कांग्रेस को अलीगढ़ की खैर और गाजियाबाद की गाजियाबाद सदर सीट देने की पेशकश की थी। इसके अलावा सपा मुजफ्फरनगर की मीरापुर और मुरादाबाद की कुंदरकी सीट पर अपना उम्मीदवार तय करने वाली है।

इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री अशोक यादव, पूर्व राज्यमंत्री श्री कृष्ण यादव, जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बब्लू, महासचिव बीरू भदौरिया, जिला उपाध्यक्ष उत्तम सिंह प्रजापति, डॉ ब्रजेश यादव, डॉ अरविंद यादव, राजवीर बाबा, मुकदम सिंह सरपंच, सोनू यादव, जितेंद्र यादव मोना, सीताराम कश्यप, रामफल बाल्मीकि प्रधान सैफई, अनिल दोहरे, बबलू यादव पूर्व प्रधान, सुशांत वर्मा, प्रेम सिंह यादव,चंदगीराम यादव, रामनरेश यादव पिडारी, संतोष शाक्य, सर्वेश शाक्य इटावा, राहुल गुप्ता, विनोद यादव, लाल जी दुवे, जयवीर सिंह पूर्व प्रधान, सुरेंद्र यादव सैफई, करन चौधरी, अब्दुल नईम, नीरज यादव ब्लॉक प्रमुख, सुभाष चंद्र गुप्ता जसवन्तनगर, भारत सिंह यादव, रामवीर यादव, मुकेश गुप्ता पूर्व प्रधान लछवाई, विजयपाल फौजी, बलवीर सिंह यादव, अरुणेन्द्र यादव नीलू प्रधान, शिवकिशोर यादव हेंवरा, भुजवीर सिंह यादव एडवोकेट, आलोक मिश्रा लालू, देवेश पचौरी, संतोष कुमार राजपूत, टीपी मामा मैनपुरी मौजूद रहे।

ratan tata died at the age of 86 in mumbai
ratan tata died at the age of 86 in mumbai
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  31 जुलाई  2024, Smart Halchal News Paper 31 July
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  31 जुलाई  2024, Smart Halchal News Paper 31 July
ratan-tata-death-news
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
Smart Halchal NewsPaper logo logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES