Homeभीलवाड़ाप्राथमिक सदस्यता अभियान में भीलवाड़ा प्रदेश में दूसरे स्थान पर, यह ऐतिहासिक...

प्राथमिक सदस्यता अभियान में भीलवाड़ा प्रदेश में दूसरे स्थान पर, यह ऐतिहासिक उपलब्धि – बगड़ी

सक्रिय सदस्यता अभियान को पूरी गंभीरता के साथ सफल बनाएं – पोरवाल

भीलवाड़ा  । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जिला संगठन द्वारा सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल के मुख्य आतिथ्य, जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा की अध्यक्षता, जिला संगठन प्रभारी रतनलाल गाडरी, जिला प्रमुख बरजी देवी भील, जिला समीक्षा समिति प्रमुख एवं पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी, महापौर राकेश पाठक के सानिध्य में हुआ।

जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित सक्रिय सदस्यता कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने भीलवाड़ा जिला संगठन को बधाई देते हुए कहा कि प्राथमिक सदस्यता अभियान में भीलवाड़ा जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा है, यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल ने कहा कि सक्रिय सदस्यता अभियान को पूर्ण गंभीरता के साथ सफल बनाएं। उन्होंने सक्रिय सदस्यता को लेकर विस्तृत तकनीकी जानकारी प्रदान की। सक्रिय सदस्यता के जिला समीक्षा प्रमुख पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी ने कहा कि सक्रिय सदस्यता की अनिवार्यता को पूरा करने वाले जिले के समस्त पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्य बनाना है। जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने प्रारंभ में सभी का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा ने प्राथमिक सदस्यता में प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा इसका श्रेय भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं के साथ सदस्यता अभियान को संपूर्ण टीम को जाता है। जिला संगठन प्रभारी रतनलाल गाडरी ने सक्रिय सदस्यता के कार्य में जुट जाने का आह्वान किया। सदस्यता अभियान के जिला संयोजक अविनाश जीनगर ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिले के सभी श्रमशील कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही भीलवाड़ा जिले को यह उपलब्धि हासिल हो सकी है।

कार्यशाला में जिला महामंत्री भगवती प्रसाद जोशी, राजकुमार आंचलिया, जिला समीक्षा समिति सदस्य अशोक सिसोदिया, गोपाल तेली, जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल आचार्य, श्रीमती मंजू चेचाणी, प्रहलाद त्रिपाठी, जिला मंत्री सुरेंद्र सिंह मोटरास, अमित सारस्वत, रेखा अजमेरा, जिला कोषाध्यक्ष ललित अग्रवाल, अंकुर बोरदिया, महावीर समदानी, मनोज बुलानी, अजय नौलखा, अजीत सिंह केसावत, मीनाक्षी नाथ, रागिनी गुप्ता, भगवत सिंह राठौड़, इमरान कायमखानी, पूरण डीडवानिया, महेंद्र सिंह मीणा, शंकरलाल जाट, हितेंद्र राजौरा, रामेश्वर छीपा, आरती कोगटा सहित बड़ी संख्या में सदस्यता अभियान से जुड़े सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, संयोजक, प्रवासी उपस्थित रहे।

ratan tata died at the age of 86 in mumbai
ratan tata died at the age of 86 in mumbai
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  31 जुलाई  2024, Smart Halchal News Paper 31 July
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  31 जुलाई  2024, Smart Halchal News Paper 31 July
ratan-tata-death-news
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
Smart Halchal NewsPaper logo logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES