Homeराजस्थानअलवरतबीयत बिगड़ने से महिला नरेगा कर्मी की मौत

तबीयत बिगड़ने से महिला नरेगा कर्मी की मौत

Death of female NREGA worker

बानसूर । स्मार्ट हलचल/कस्बे के निकटवर्ती ग्राम देवसन में शनिवार को तबीयत बिगड़ने के कारण एक महिला नरेगा कर्मी की मौत का मामला सामने आया हैं। नरेगा मेट संतराम गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को सुबह करीब 11 बजे देवसन निवासी मंजू देवी पत्नि कृष्ण कुमार मेघवाल जोहड़ में चल रहे नरेगा कार्य में काम कर रही थी। इसी दौरान उसे अचानक चक्कर आ गए और वह गिर गई। महिला को बेहोशी की हालत में इलाज के लिए हरसौरा सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर हरसौरा थाना पुलिस सीएचसी पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने महिला के शव का बानसूर मोर्चरी में पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

dharti putra
dharti putra
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
kelash ji teli
bansi ad
dhartiputra
2
ad
logo
Ganesh
RELATED ARTICLES