Homeभीलवाड़ाभीलवाड़ा में पदमश्री जानकीलाल का किया अभिनंदन

भीलवाड़ा में पदमश्री जानकीलाल का किया अभिनंदन

Padmashree Jankilal in Bhilwara

-मूलचन्द पेसवानी

स्मार्ट हलचल/भीलवाड़ा में अहिंसा सर्किल पर यश विहार में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भीलवाड़ा शहर विधायक अशोक कोठारी के साथ भारी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। इस मौके पर पद्मश्री के लिए नामांकित भीलवाड़ा के प्रसिद्ध बहुरुपिया कलाकार जानकी लाल भांड का सम्मान किया गया।
भीलवाड़ा विधायक कोठारी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा मैं आपकी कसौटी पर खरा उतरने का पूरा भाव रखूंगा। कार्य व सेवा संकल्प के साथ में आपके समक्ष हूं। अपनी जिम्मेदारी व दायित्व का पूर्ण निर्वहन कर भीलवाड़ा को राज्य व देश के मानचित्र में विकास व उन्नति वाले नगर के रूप में विकसित करने का पूर्ण प्रयास करुंगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध उद्योगपति आरसीएम के चेयरमैन तिलोक चन्द छाबड़ा, विशिष्ट अतिथियों में मिट्ठू लाल स्वर्णकार, प्रदेश कार्य समिति सदस्य भगवान सिंह चैहान, पूर्व न्यास अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण डाड, पूर्व जिला अध्यक्ष एडवोकेट लादू लाल तेली, उपसभापति रामनाथ योगी, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष कन्हैयालाल स्वर्णकार, प्रधान गजराज सिंह, वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह तोमर, देवीलाल गुर्जर, विश्व बंधु सिंह राठौड़, तेजमल शर्मा, जगपाल सिंह, प्रदीप सांखला, रजनीकांत आचार्य, बद्रीलाल सोमानी, महावीर चैधरी, राजेंद्र सिंह पोखरना व लालजी महाराज मंचासीन थे।
ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ ही भारत माता की जय के उद्घोष के साथ पूर्व सैनिक पदाधिकारियों का स्वागत, अभिनंदन करते हुए कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। देशभक्ति गीत हैं प्रीत जहां की रीत सदा मैं गीत वहीं के गाता हूं, भारत का रहने वाला हूं भारत की बात बताता हूंष् के साथ कार्यकर्ताओं की तालियों की गूंज बहुत ही उत्साहित कर रही थी। भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष कैलाश जीनगर का गीत, डॉ अवधेश जोहरी का काव्य पाठ तथा गुणमाला जैन का गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओं का गीत हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि छाबड़ा ने कहा तिरंगा हमारे देश की आन, बान, शान है। देश ने हमको बहुत कुछ दिया है, हम अपने वतन को क्या दे रहे हैं। हमको देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना है। उन्होंने कर चले हम फिदा जानो तन साथियों गीत की पंक्तियों के साथ देशभक्ति का संदेश दिया। पूर्व नगर विकास न्यास अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण डाड ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिन्होंने विकास के नाम पर एक ऐसी शख्सियत को आज जन प्रतिनिधि के रूप में विधायक बनाया है। वो स्वयं वर्षों से सेवा कार्य करते आ रहे हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है विधायक कोठारी के नेतृत्व में भीलवाड़ा विकास की ऊंचाइयां छूएगा। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने ष्जय जय श्री राम उद्घोषष् के साथ कहा जनता के विधायक पूरी ताकत, मेहनत के साथ सुखद परिणाम के सपने के रूप में अशोक कोठारी हैं।
उपसभापति रामलाल योगी ने कहा सिर्फ सरकार व कर्मचारियों के भरोसे ही हम नहीं रहें । हम सभी को आम जनता के साथ मिलकर अपने शहर को साफ, स्वच्छ बनाने के लिए अपनी जिम्मेदारी को निभाना है। तभी हम प्रधानमंत्री मोदी के सपने को साकार रूप दे पाएंगे।
इस अवसर पर पद्मश्री के लिए नामांकित भीलवाड़ा के प्रसिद्ध बहुरुपिया कलाकार जानकी लाल भांड का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक पदाधिकारीयों के साथ ही नारी शक्ति व बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ता स्नेह भोज के साथ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी सत्यम शर्मा ने किया। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री बाबूलाल टाक ने अतिथियों का परिचय कराया व कार्यक्रम के अंत में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भगवान सिंह चैहान ने सभी का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES