Homeराष्ट्रीयमुख्यमंत्री द्वारा चमरोड़ पत्तन में जैट सकी, मोटर पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर...

मुख्यमंत्री द्वारा चमरोड़ पत्तन में जैट सकी, मोटर पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बैलून गतिविधियां शुरू करने का ऐलान

मुख्यमंत्री द्वारा चमरोड़ पत्तन में जैट सकी, मोटर पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बैलून गतिविधियां शुरू करने का ऐलान

राज्य में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया कदम

राजेश कोछड़
चमरोड़ पत्तन (पठानकोट)-स्मार्ट हलचल/राज्य में पर्यटन क्षेत्र को और बढ़ावा देने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज चमरोड़ पत्तन में जैट सकी, मोटर पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बैलून गतिविधियां शुरू करने का ऐलान किया।

मुख्यमंत्री ने आज यहाँ इन गतिविधियों का ट्रायल देखने के बाद कहा कि इस सुंदर स्थान पर पानी वाली खेलें/ मनोरंजन और स्पीड बोटींग जैसी गतिविधियां पहले ही चल रही हैं। उन्होंने कहा कि इस जगह पर पहले ही दो स्पीड बोटें चल रही हैं, जो यहाँ आने वाले सैलानियों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस क्षेत्र में पर्यटन की बड़ी संभावना है, जिस कारण राज्य सरकार पहले ही यहाँ अलग-अलग संभावनाएं तलाश रही है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आज यहाँ जैट सकी, मोटर पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बैलून का ट्रायल/ प्रदर्शन किया गया है और जल्दी ही इसकी औपचारिक शुरुआत की जायेगी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पानी वाली खेलें/ मनोरंजन गतिविधियों की बड़ी संभावना है और उनकी सरकार ने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वाटर एडवेंचर स्पोर्टस नीति पहले ही नोटीफायी कर दी है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि आने वाले दिनों में यह सभी गतिविधियों व्यापारिक तौर पर शुरू होंगी, जिससे पर्यटन क्षेत्र को काफी बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र को कुदरती स्त्रोतों की भरपूर देन होने के कारण यह विश्व भर के सैलानियों को आकर्षित कर सकता है। उन्होंने आगे कहा कि इस क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना समय की ज़रूरत है, जिससे यहाँ के लोगों के जीवन स्तर में बड़ा सुधार होगा। उन्होंने अफ़सोस प्रकट किया कि पिछली सरकारों की लापरवाही के कारण यह क्षेत्र विकास पक्ष से पिछड़ा रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस क्षेत्र में पर्यटन की अप्रयुक्त संभावनाओं को अब प्रयोग में लाया जायेगा जिससे कुदरती स्त्रोतों से लबरेज़ इस सुंदर स्थान की तरफ विश्व भर के सैलानियों को आकर्षित किया जा सके।

dharti putra
dharti putra
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
kelash ji teli
bansi ad
dhartiputra
2
ad
logo
Ganesh
RELATED ARTICLES