शिव लाल जांगिड़
कलश यात्रा के साथ विराजेंगे चार भुजानाथ, तैयारियों में जुटे ग्रामीण
लाडपुरा|स्मार्ट हलचल|क्षेत्र के प्रसिद्ध त्रिवेणी संगम महादेव मंदिर पर श्री बनोड़ा बालाजी के आचार्य तत्व में पांच कुंडिय यज्ञ का आयोजन शिव त्रिवेणी संगम मंदिर पर 13 अप्रैल सोमवार से भक्ति और आस्था का महाकुंभ शुरू होने जा रहा है।बनोड़ा बालाजी सेवा मंडल एवं शिव त्रिवेणी संगम मंदिर सेवा समिति के समस्त क्षेत्र वासियों के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय महायज्ञ का आयोजन 13 से 17 अप्रैल तक होगा।बानोड़ा बालाजी के आचार्यत्व एवं शेषावतार कल्लाजी महाराज के पावन सान्निध्य में यहाँ पंच दिवसीय पंचकुण्डात्मक महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। 12 अप्रैल को विशाल कलश यात्रा एवं चारभुजा नाथ के बेवाण का आगमन होगा। इसी के साथ बानोड़ा बालाजी कैलाशचन्द्र शर्मा के वैदिक मंत्रोच्चार से महोत्सव का विधिवत शुभारंभ होगा।
चार भुजानाथ के बेवाण का आगमन
महायज्ञ के दौरान चारभुजानाथ का बेवाण विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। रविवार को आस पास के गांवों से श्रद्धालु भगवान चारभुजानाथ के बेवाण को धूम धड़ाके और भजन-कीर्तन के साथ शोभायात्रा के रूप में मंदिर लाएंगे। अगले पांच दिनों तक भगवान का बेवाण यज्ञ मंडप में ही विराजेगा, जहाँ उनकी नित्य पूजा-अर्चना होगी।
तैयारियां पूर्ण, गूंजेंगे भजन
मंदिर विकास एवं प्रबंध संस्थान ने बताया कि यज्ञ मंडप का कार्य पूर्ण हो चुका है। आयोजन को सफल बनाने के लिए समस्त ग्रामवासी तैयारियों में जुटे हैं। प्रतिदिन शाम 8 बजे विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा। महायज्ञ की पूर्णाहूति 17 अप्रैल तक प्रस्तावित है, जिसमें विश्व कल्याण की कामना के साथ आहुतियां दी जाएंगी।
17 अप्रैल को चारभुजा नाथ एवं यज्ञ लक्ष्मी का विराट पानीग्रहण संस्कार मंगल फेरे का आयोजन दोपहर 2:15 से होगा। यज्ञ स्थल पर देवी-देवताओं की मनमोहक इलेक्ट्रॉनिक झांकी का प्रदर्शन प्रतिदिन होगा। महायज्ञ स्थल पर बनोड़ा बालाजी महाराज के दिव्य रथ का आवागमन हो चुका है, प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना के साथ दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का ताता लगा हुआ है।
