Homeराजस्थानअलवरप्लास्टिक प्रदुषण कों मात देने में जुटा युवा जागृति संस्था

प्लास्टिक प्रदुषण कों मात देने में जुटा युवा जागृति संस्था

लोगों कों प्लास्टिक मुक्त बानसूर अभियान से जोड़ा

बानसूर ।स्मार्ट हलचल/युवा जागृति संस्था की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की द्वारा चलाई गई जा रहीं मुहिम प्लास्टिक मुक्त बानसूर अभियान के तहत् अभी तक पिछले एक साल में बानसूर ब्लॉक के 148 गांवों से 17 टन से ज्यादा प्लास्टिक इक्ट्ठा किया गया है। युवा जागृति संस्था सचिव गोकुलचदं सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के संदेश प्रेरित होकर देश में चल रहे स्वच्छ भारत अभियान के तहत् राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के स्वच्छता के सपनें को साकार करनें के लिए पिछले एक साल से युवा जागृति संस्था ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वच्छता की एक अनोखी पहल से जोड़ा है। इस मुहिम के तहत संस्था ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार देने के साथ ही समाज व पर्यावरण कों प्लास्टिक मुक्त करने का बीड़ा उठाया है। प्लास्टिक मुक्त बानसूर की सोच व बापू के सपनें कों दिल में लेकर इन महिलाओं ने अब तक बानसूर ब्लॉक के 148 गावों से 17 टन भी से अधिक प्लास्टिक इकट्ठा कर प्लास्टिक प्लांट तक पहुंचाने का सराहनीय काम किया है और निरन्तर इस काम को कर रही हैं। संस्था की इस मुहिम ने आमजन कों प्लास्टिक मुक्त बानसूर की चेतना से लैस कर दिया है। यही कारण है कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ ही ग्रामीण भी इस मुहिम में बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे हैं।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES