मांडल / सुरेश चन्द्र मेघवंशी
भीलवाड़ा जिले के मांडल थाना क्षेत्र में एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। सिडियास निवासी नारायण मेघवंशी ने अपने भाई जितेन्द्र मेघवंशी (25 वर्ष) की गुमशुदगी को लेकर मांडल थाना पुलिस में रिपोर्ट दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जितेन्द्र मेघवंशी 12 अप्रैल 2026 से घर नहीं लौटा है। परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। मामले को लेकर परिवार में चिंता का माहौल है। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि उसी दिन गिरधारी कुमावत नामक व्यक्ति ने जितेन्द्र के साथ मारपीट करने की नीयत से उसका पीछा किया और उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। परिजनों का कहना है कि इसी घटना के बाद से जितेन्द्र लापता है और उन्हें उसकी सुरक्षा को लेकर आशंका है।परिजनों ने पुलिस से मांग की है कि युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जल्द से जल्द उसकी तलाश की जाए तथा आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
