पुष्कर में कांग्रेस नेता अजय राय का भव्य स्वागत

पुष्कर, अजमेर। स्मार्ट हलचल|उत्तर प्रदेश के प्रमुख कांग्रेस नेता और सांसद प्रत्याशी वाराणशी अजय राय ने पुष्कर की एक दिवसीय यात्रा की। उनके पुष्कर पहुंचने पर एनएसयूआई अध्यक्ष द्वारा भव्य स्वागत किया गया।अजय राय ने पवित्र सरोवर की पूजा अर्चना कर विश्व शांति व समृद्धि की कामना की। इसके बाद ब्रह्म घाट पर बेजनाथ पाराशर, समाजिक कार्यकर्ता अरुण पाराशर, राहुल पाराशर सहित सभी पुरोहितों ने उनका स्वागत सम्मान किया।इस अवसर पर अजय राय को पुष्कर प्रसाद भेट किया गया। स्थानीय राजनीतिक चर्चा भी की गई।